फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पारा अब शून्य की ओर, 30 साल का रिकॉर्ड टूटा

Tue, 31 Dec 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम हवाओं के जोर से पारा अब शून्य की ओर बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 6.1 से गोता लगाकर 2.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 28 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री से. दर्ज किया गया था। लेकिन, इसके बाद तापमान में वृद्धि हुई थी। अब फिर से पारा गिरने लगा है। इसी के साथ अधिकतम तापमान भी 11.2 डिग्री से लुढ़ककर एकबारगी 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान के लिहाज से सोमवार इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। जलवायु परिवर्तन और मौसमी उठापटक के बीच नमी के स्तर ने मौसम विज्ञानियों को भी चौंकाया। आर्द्रता अधिकतम और न्यूनतम स्तर पर उच्चतम 100 प्रतिशत रही।  
विज्ञापन

2 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते तीस सालों में दिसंबर माह में इतनी ठंड नहीं पड़ी। पारा तीन से चार डिग्री के आसपास ही रहा। लेकिन, इस बार पारा शून्य की ओर बढ़ रहा है। अगले तीन-चार दिन मौसम में भारी बदलाव मिलेगा। इधर, ठंड का असर आम जनजीवन के साथ यातायात संसाधनों पर भी पड़ा है। सोमवार को प्रयागराज-दिल्ली के बीच फ्लाइट का संचालन नहीं हो सका। मुंबई से भी प्रयागराज आने वाली फ्लाइट नहीं आ सकी। जबकि तमाम ट्रेनें घंटों विलंब से प्रयागराज पहुंचीं। इसमें हमसफर एक्सप्रेस भी शामिल रही। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण जंक्शन के प्लेटफार्मों पर यात्री ठिठुरते नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक लौटती मानसूनी हवाएं हिमालय से टकरा रही हैं। इस वजह से वहां बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहरी प्रभावी है। उन्होंने बताया कि बर्फीली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से बारिश के आसार बने हैं। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। यह सब हवाओं के रुख पर निर्भर करेगा। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की की सक्रियता तापमान को और नीचे ले जा सकता है। साफ संकेत हैं कि अभी सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। वहीं मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और नए साल के पहले चार दिन मौसमी उठापटक के बताए हैं। इस दौरान पारा तो लुढ़केगा ही, बारिश या बूंदाबांदी के भी आसार बने हैं। 

4 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
कच्चा कोयला बिका 60 रुपये प्रतिकिलो

चार दिन पहले तक 48 ले 50 रुपये किलो के भाव बिकने वाला कच्चा कोयला ठंड बढ़ने के साथ ही महंगा हो गया है। स्टाक की कमी और ठंड के कारण बढ़ती मांग से सोमवार को कच्चा कोयला 60 रुपये प्रतिकिलो के भाव बिका। बैरहना क्रासिंग और राम भवन चौराहे पर लोग कच्चा कोयला लेने को कतार लगाए रहे। 
विज्ञापन

5 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
रजाई-गद्दा की भराई और तगाई भी बाधित

गलन भरी ठंड से रजाई-गद्दा की भराई और सिलाई का काम भी बाधित है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिहार से आए कारीगरों ने सोमवार को ठंड की वजह से धुनाई का काम बंद रखा। एडीसी के पास धुनाई की मशीन लगाए दुकानदार ने बताया कि नमी बढ़ी है सो धुनाई संभव नहीं है। ऐसे मौसम में हाथ की ऊंगलियां नहीं चल रही हैं तो तगाई कैसे करें। 
विज्ञापन

6 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी भीड़

स्वरूपरानी नेहरू, बेली और काल्विन अस्पतालों की ओपीडी में सोमवार को मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक रही। एसआरएन के कार्डियोलॉजी और मेडिसिन आईसीयू में मरीजों की भरमार रही। बेड खाली न होने से मरीजों को लौटना पड़ा। चिल्ड्रेन अस्पतालों के साथ अन्य अस्पतालों में अस्थमा, एंजाइना पेन, छाती में जकड़न के साथ सर्दी-जुकाम और कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। घर से कंबल-रजाई न लाने वाले वार्डों में भर्ती मरीज ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

7 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
 बीते दस वर्ष में दिसंबर माह का न्यूनतम- अधिकतम तापमान

वर्ष 2018    4.5 डिग्री    30 दिसंबर   29.3  एक दिसंबर
वर्ष 2017    8.1 डिग्री    27 दिसंबर   28.8  11 दिसंबर
वर्ष 2016    8.2 डिग्री    18 दिसंबर   28.1  14 दिसंबर
वर्ष 2015    5.8 डिग्री    26 दिसंबर   32.6   एक दिसंबर
वर्ष 2014    4.4 डिग्री    26 दिसंबर   31.5   एक दिसंबर
वर्ष 2013    4.8 डिग्री    30 दिसंबर   29.2    दो दिसंबर
वर्ष 2012    4.9 डिग्री    25 दिसंबर   29.4    12 दिसंबर
वर्ष 2011    6.2 डिग्री    22 दिसंबर   29.4   पांच  दिसंबर
वर्ष 2010    8.2 डिग्री    22 दिसंबर   28.8   30  दिसंबर
वर्ष 2009    8.6 डिग्री    26 दिसंबर   28.3    15 दिसंबर

0 दिसंबर माह में अब तक का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री 26 दिसंबर 1961
0 वर्ष 1981 से 2008 तक न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम तापमान25 डिग्री सेल्सियस के औसत पर रहा। 

8 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
ठंड के चलते एसआरएन में तीमारदारों की परेशानी।

9 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सोमवार को जंक्शन पर ठंड़ से बवने के लिए यात्री अपने को पूरी तरह से कम्बल में लपेट कर बैठे हुए।

10 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सोमवार को जंक्शन पर ठंड़ से बवने के लिए यात्री अपने को पूरी तरह से कम्बल में लपेट कर बैठे हुए।

11 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सोमवार को जंक्शन पर ठंड़ से बवने के लिए यात्री अपने को पूरी तरह से कम्बल में लपेट कर बैठे हुए।
विज्ञापन

12 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सोमवार को जंक्शन पर ठंड़ से बवने के लिए यात्री अपने को पूरी तरह से कम्बल में लपेट कर बैठे हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें