mauni amavasya crowed
लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़ की ओर जाने वालों का कारवां प्रयाग स्टेशन जाने के लिए बढ़ा। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने पहले स्टेशन व फिर लल्ला चुंगी चौराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। बात नहीं बनी तो बालसन चौराहे पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके बावजूद भीड़ को नहीं रोका जा सका। जिसके बाद पुलिस ने इमरजेंसी होल्ड अप प्लान लागू किया। इस प्लान के तहत यूनिवर्सिटी रोड, लक्ष्मी चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रयाग स्टेशन तक जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया।