माघ मेले में मंदिर निर्माण की तिथि तय होने से पहले साधु-संतों ने संगम की रेती पर शीघ्र भव्य मंदिर बनाने की कामना से यज्ञ आरंभ कर दिया है। इसके लिए गंगा केदोनों तटों पर कहीं बगलामुखी के जाप तो कहीं अतिरुद्र और विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ में वैदिक मंत्रों की ध्वनियां गूंजने लगी हैं। सुबह-शाम हवन कुंडों में मंदिर निर्माण के लिए आहुतियां डाली जा रही हैं। भजन, सत्संग और ध्यान साधना के लिए देश के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे इन संतों का एक ही सपना है कि अयोध्या में जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण आरंभ किया जाए।