फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी लाइफस्टाइल: महंगी कारें और फोन बदलने का आदी है आनंद गिरि, बाइक राइडिंग और बोटिंग का शौकीन

Wed, 22 Sep 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
anand giri - फोटो : अमर उजाला
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की बाघंबरी मठ में हुई संदिग्ध मौत के बाद गिरफ्तार योग गुरु आनंद गिरि अपने महंगे शौक के साथ ही विदेश यात्राओं के लिए सुर्खियों में रहा है। लग्जरी कारें, मोबाइल और महंगी बाइक रखना भी आनंद गिरि के शौक में शामिल है। कई बार पहाड़ी घाटियों में उनकी बाइक राइडिंग, बोटिंग की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। आनंद गिरि की लग्जरी लाइफ स्टाइल हमेशा चर्चा में रही है। गिरि ने लग्जरी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट की हैं। महंगी गाड़ियों में घूमने, महंगे मोबाइल रखने, कीमती रेशम कतान के भगवा वस्त्रों के शौक के लिए संत समाज में कई बार आनंद गिरि को आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है। इतना ही नहीं, हवाई जहाज के बिजनेस क्लास में सफर के दौरान वाइन पैक के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद बाघंबरी गद्दी मठ की किरकिरी भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
Anand Giri - फोटो : अमर उजाला
इस तस्वीर में आनंद गिरि विमान की सीट पर शराब से भरी ग्लास के साथ बैठे नजर आया था। इस तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे आनंद गिरि ने तब सफाई दी थी कि ग्लास में शराब नहीं बल्कि जूस था। वैसे भी, उनका रहन-सहन आम संतों अलग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Anand Giri - फोटो : अमर उजाला
आनंद गिरि एपल जैसे महंगे फोन भी कुछ ही महीनों में बदल देने का शौकीन रहा है। आमतौर पर आनंद गिरि भगवा कपड़ों में ही नजर आया है लेकिन कपड़ों की सिलाई शहर के सबसे महंगे टेलरशॉप में कराई जाती रही है। 

4 of 6
Anand Giri - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में कई प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी उसके भक्त रहे हैं। बड़े राजनेता, मंत्री और अफसरों से ताल्लुक होने की वजह से उनका धर्म जगत में अपना रसूख रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
Anand Giri - फोटो : अमर उजाला
मठ के शिष्यों में अलग पहचान बनाने के लिए आनंद गिरि ने सीखी थी अंग्रेजी
प्रयागराज। बाघंबरी गद्दी मठ के अन्य शिष्यों से खुद की अलग पहचान बनाने के लिए आनंद गिरि ने मेहनत कर पढ़ाई भी की। खास तौर से मध्यम वर्ग के साथ ही विदेशी शिष्यों के बीच पकड़ बनाने के लिए अंग्रेजी भी सीखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आनंद गिरि - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 में आनंद गिरि को जब नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के रूप में प्रचारित किया जाने लगा तब इसका विरोध भी हुआ था। उस समय महंत नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि को उत्तराधिकारी नहीं, बल्कि शिष्य बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें