महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को फिर बाघंबरी मठ पहुंची। टीम ने शिष्यों व सेवादारों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल व अन्य जगहों पर भी जाकर जांच पड़ताल में जुटी रही। सूत्रों का कहना है कि महंत के कुछ बेहद करीबी शिष्यों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने पदाधिकारियों से भी बातचीत की। करीब दो घंटे की जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई।