फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Accident: टक्कर के बाद उछली... छिटककर 10 फीट दूर जाकर गिरी बोलेरो; प्रयागराज हादसे का CCTV आया सामने

Sun, 16 Feb 2025 03:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Mahakumbh Road Accident: यूपी की प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर दुर्घटना की भयावहता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि बस से भिड़ंत के बाद श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हवा में उछल गई। फिर छिटककर लगभग 10 फीट दूर जा गिरी। यह तब हुआ, जब शहर की ओर तेज रफ्तार में बढ़ रही बोलेरो अचानक दूसरी साइड में चली आई। 

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से यह बात सामने आई है। यह पेट्रोल पंप प्रयागराज से मिर्जापुर जाने वाले रास्ते पर बाईं ओर पड़ता है। फुटेज देखने से पता चलता है कि बोलेरो रफ्तार में मिर्जापुर से शहर जाने वाले रास्ते पर बढ़ रही थी। 
विज्ञापन

2 of 8
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप के ठीक सामने पहुंचते ही बोलेरो अचानक दूसरी ओर शहर से मिर्जापुर जाने वाले रास्ते पर चली आई। इसी दौरान सामने से बस आ गई और फिर बोलेरो उससे जा भिड़ी। फुटेज देखने से पता चलता है कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पहले हवा में उछली और फिर पीछे की ओर करीब 10 फीट दूर जा गिरी।
विज्ञापन

3 of 8
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
दोनों वाहनों में टक्कर से जोरदार धमाके जैसी आवाज आई तो एक बारगी पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ समझ नहीं पाए। फुटेज में दिखाई पड़ता है कि करीब 10 सेकेंड तो वह अवाक खड़े रहते हैं। इसी दौरान हाईवे पर दोनों ओर से चल रही गाड़ियां थमने लगती हैं और फिर कर्मचारी घटनास्थल की ओर भागते नजर आते हैं। 

4 of 8
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर मृतक पॉवर प्लांट में करते थे काम
हादसे में मृत लोगों में से ज्यादातर कोरबा जिला स्थित पावर प्लांट में काम करते थे। विक्की ने बताया कि उसके चाचा गंगादास पावर प्लांट में फोरमैन थे। जबकि, शिवा राजपूत व अन्य लोग मजदूरी करते थे। उसका चचेरा भाई दीपक अभी घर पर ही रहता था। मृतकों में शामिल अजय बंजारा बोलेरो चालक था और उसके बारे में विक्की कोई जानकारी नहीं दे पाए। 
विज्ञापन

5 of 8
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
डिवाइडर नहीं, पहले भी हुए हादसे
मनु का पुरवा में हादसे वाली जगह पर डिवाइडर नहीं है। इस स्थान पर पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। नए साल के दिन भी यहीं पर घूमने निकले तीन युवकों की कार एक घर में जा घुसी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद डिवाइड नहीं बना।
विज्ञापन

6 of 8
प्रयागराज में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
अचानक बोलेरो के सामने आने से हुआ हादसा
हादसे के वक्त बस के केबिन में बैठे श्रद्धालु बताते हैं कि अचानक बोलेरो सामने आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। मध्यप्रदेश राजगढ़ के रोडमल (50) ने बताया कि वह बस की केबिन में चालक के पास वह बैठे थे। अचानक सामने बोलेरो आती दिखी तो बचाओ-बचाओ कहकर आवाज दी। जब तक चालक समझ पाता, तब तक बोलेरो बस से भीड़ गई। राजगढ़ की सरिता ने बताया कि बेहद भयावह स्थिति थी। 
विज्ञापन

7 of 8
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मान सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक, बस और बोलेरो की भिड़ंत के दौरान इतनी तेज आवाज आई कि जैसे बम फट गया हो। आवाज सुनकर वह घटना स्थल की तरफ भागे। बस में सवार मौर सिंह, घिसू, भंवर लाल घटना के काफी देर बाद तक उस मंजर को याद कर खौफजदा होते रहे। 

 
विज्ञापन

8 of 8
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस चालकों से पुलिस की नोकझोंक
मृतकों और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए सरकारी एंबुलेंस चालकों और पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस घायलों को जल्दी सीएचसी पहुंचाने को कह रही थी और एंबुलेंस चालक लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से आदेश मिलने का इंतजार करते रहे। बाद में निजी एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें