अस्पताल में भर्ती घायल यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
मृतकों में दो पिता-पुत्र
हादसे में जान गंवाने वाले दो पिता-पुत्र भी शामिल हैं। घटना की जानकारी पर सोनभद्र के अनपरा से आए रिश्तेदार रविंद्रदास उर्फ विक्की महंत ने बताया कि मृतक गंगादास वर्मा उनके चाचा हैं जबकि दीपक चचेरा भाई है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी मृतक भी आस-पड़ोस के रहने वाले हैं। हादसे में मृत लोगों के नाम इस प्रकार से हैं।
1- ईश्वरी प्रसाद जायसवाल(46) निवासी श्यामनगर दर्री, जमलीपाली, कोरबा छत्तीसगढ़
2- संतोष सोनी (50) वार्ड नंबर 83, कलमीडुग्गू, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़(पिता)
3- सौरभ कुमार सोनी(23)वार्ड नंबर 83, कलमीडुग्गू, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़(पुत्र)
4- भागीरथी जायसवाल(48)कलमीडुग्गू, वार्ड नंबर 35, जमलीपाली, दर्री, छत्तीसगढ़
5- सोमनाथ (47)56, तीन नंबर गेट, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़
6- अजय बंजारे(32) निवासी वार्ड नंबर एक, तिवारीपारा खरोद जाजगीर, चांपा छत्तीसगढ़
7- गंगादास वर्मा(50)कलमीडुग्गू, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़(पिता)
8- दीपक वर्मा(20)कलमीडुग्गू, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़(पुत्र)
9- शिवा राजपूत(62)कलमीडुग्गू, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़
10- राजू साहू(38)कलमीडुग्गू, दर्री, कोरबा छत्तीसगढ़
बोेलेरोसवार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 19 लोग जख्मी हुए जिन्हें मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। उन्हें गंतव्य तक भेजवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। - तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त