फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : मौनी अमावस्या स्नान पर्व कल, दो दिन पहले ही उमड़ा रेला, दो करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

Thu, 19 Jan 2023 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौनी अमावस्या स्नान पर्व शनिवार को संगम में मौन डुबकी लगाने के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा है। माघ मेले के इस सबसे बड़े स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ बृहस्पतिवार से ही शिविरों में पहुंचने लगी।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व शनिवार को संगम में मौन डुबकी लगाने के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा है। माघ मेले के इस सबसे बड़े स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ बृहस्पतिवार से ही शिविरों में पहुंचने लगी। देर रात तक संतों, कल्पवासियों के शिविरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। फिलहाल 17 घाटों पर स्नान की तैयारियां की गई हैं। दो नए घाट बनाने के साथ ही आठ सौ मीटर घाटों की लंबाई बढ़ाई भी गई है, ताकि संतों-भक्तों को डुबकी लगाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। फिलहाल 17 घाटों पर स्नान होगा। फाफामऊ और महावीर मार्ग दक्षिणी पटरी पर आठ सौ मीटर तक घाटों की लंबाई बढ़ा दी गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पांचों सेक्टर की चकर्ड प्लेटों की टूटी क्लैंपिंग लगाने के साथ ही टेढ़ी और उखड़ी प्लेटों को ठीक कराने का दिन भर काम चलता रहा। इसके लिए दिन में पांच से अधिक बार काली , त्रिवेणी, महावीर , गंगोली शिवाला और ओल्डजीटी पांटून पुलों पर यातायात रोकना पड़ा।

विज्ञापन

3 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच मौनी अमावस्या स्नान के लिए जन सैलाब दो दिन पहले से ही उमड़ने लगा। बिस्तर, पुआल के अलावा ट्रैक्टर-ट्राली पर गृहस्थी के सामान लाद कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक शिविरों में पहुंचते रहे। शाम को ही मेला क्षेत्र के सभी मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं। इस बार मौनी अमावस्या पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान लगाया गया है

4 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

02 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के मौनी अमावस्या पर संगम स्नान का अनुमान

17 घाटों पर लगेगी स्नान पर्व की डुबकी

800 मीटर तक बढ़ाया गया घाटों का दायरा

30 एंबुलेंस मेला क्षेत्र में की जाएंगी तैनात

17 प्रवेश मार्गों पर कोविड हेल्प डेस्क करेगी जांच155 सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन से रखी जाएगी हर गतिविधियों पर नजर

विज्ञापन

5 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

6 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

8 of 8
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें