फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : मौनी अमावस्या पर बढ़ेंगे दो घाट, अब 17 घाटों पर लगेगी डुबकी, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Wed, 18 Jan 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर 21 जनवरी को 17 घाटों पर पुण्य की मौन डुबकी लगेगी। इस स्नान पर्व पर अधिक भीड़ आने के अनुमान को लेकर दो घाट बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों पर मंथन के बाद मेला प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर 21 जनवरी को 17 घाटों पर पुण्य की मौन डुबकी लगेगी। इस स्नान पर्व पर अधिक भीड़ आने के अनुमान को लेकर दो घाट बढ़ाए जाएंगे। मंगलवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों पर मंथन के बाद मेला प्रशासन ने यह निर्णय लिया। इससे पहले मकर संक्रांति पर 15 घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई थी।स्नान पर्व की तैयारियों के बीच चकर्ड प्लेटें बदलने, पथ प्रकाश, पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मौनी अमावस्या पर इस बार अपार जन सैलाब उमड़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : मकर संक्रांत्रि स्नान पर्व से पहले माघ मेला क्षेत्र में दूधिया रोशनी से जगमग दिखी - फोटो : अमर उजाला।

खास तौर से मेले की बसावट के बीच मूलभूत सुविधाओं की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की जानकारी ली है। साथ ही अफसरों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के साथ सुविधाओं का ख्याल रखने का निर्देश दिया है।मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने विभागवार अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान आठ सौ फीट घाटों की लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अभियंताओं को स्नान घाटों को दुरुस्त कराने के साथ ही दो नए घाट बनाने के निर्देश दिए गए। सेक्टरवाइज जगह मिलने पर कुछ घाटों की लंबाई बढ़ाई भी जा सकती है। मेलाधिकारी ने बताया कि चकर्ड प्लेट मार्गों की मरम्मत कराने के साथ ही पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था को नए सिरे से देखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

3 of 7
Prayagraj News : मकर संक्रांत्रि स्नान पर्व से पहले माघ मेला क्षेत्र में दूधिया रोशनी से जगमग दिखी - फोटो : अमर उजाला।

ओम नम: शिवाय के अन्नक्षेत्र को मौनी अमावस्या पर दो दिन बंद रखने का निर्देश

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ के अनुमान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को ओम नम: शिवाय अन्नक्षेत्र को 20 और 21 जनवरी को दो दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। इस संस्था के शिविरों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में संत और भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

शहर में अगले चार दिन तक भारी वाहनों की नोइंट्री

मौनी अमावस्या के मद्देनजर शहर में भारी कॉमर्शियल वाहनों की इंट्री पर 19 से 23 जनवरी तक रोक रहेगी। यह प्रतिबंध बुधवार रात से ही लागू हो जाएगा। जो 23 जनवरी की रात 12 बजे तक रहेगा। जनपद सीमा के भीतर नो इंट्री प्वाइंटों से भारी कॉमर्शियल वाहनों को शहर क्षेत्र की ओर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नो इंट्री पास वाले वाहनों पर भी लागू रहेगी। इन्हें पुलिस चौकी बम्हरौली, टीपी नगर तिराहा, सहसों चौराहा, फाफामऊ थाना,नवाबगंज बाईपास, हबूसा मोड़, 40 नंबर गुमटी, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट, सोरांव बाई पास नो इंट्री प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा।

4 of 7
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

मौनी अमावस्या के लिए शहर से चलने वाली प्राइवेट बसों के संचालन की भी नई व्यवस्था 20 व 21 जनवरी को लागू होगी। इसके तहत मिर्जापुर व रीवा मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन नवप्रयागम/अरैल मोड़ तिराहे के पास से होगा। जौनपुर वाराणसी मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन ओल्ड जीटी मार्ग पर स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर तिराहे से होगा। अंदावा चौराहा से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।कानपुर मार्ग की प्राइवेट बसों का संचालन शेरवानी मोड़ के समीप नेहरू पार्क से होगा। शेरवानी मोड़ से शहर की तरफ प्रवेश पर रोक रहेगी। लखनऊ व प्रतापगढ़ मार्ग की प्राइवेट बसें फाफामऊ पानी टंकी तिराहे से चलेंगी। फाफामऊ पानी टंकी तिराहा से शहर की तरफ उनके आने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

5 of 7
Prayagraj News : माघ मेला 2023 - फोटो : अमर उजाला।

भारी वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन

रीवा मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को थाना घूरपुर, गौहनिया

मिर्जापुर मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को रामपुर तिराहा

वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले ट्रकों को हबूसा तिराहा

जौनपुर मार्ग से आने वाले ट्रकों को सहसों तिराहा

प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले ट्रकों को सोरांव बाईपासलखनऊ मार्ग से आने वाले ट्रकों को नवाबगंज बाईपास

विज्ञापन

6 of 7
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के वाहन यहां होंगे पार्क

मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन माघ मेला क्षेत्र में बने हेलीपैड पार्किंग के साथ प्लाट नंबर 17, काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में बनी पार्किंग, पांटून पुल वर्कशाप एवं गल्ला मण्डी दारागंज में पार्क करेेंगे।

भीड़ अधिक होने पर यह होगी व्यवस्था मिर्जापुर, रीवा की ओर से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी चौराहा के बगल में नवप्रयागम पार्किंग, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग

जौनपुर, वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को कटका तिराहा से डायवर्ट कर मेला कछार, त्रिवेणीपुरम पार्किंग

कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सीएमपी कॉलेज, केपी कॉलेज, जीआईसी मैदान पार्किंग

लखनऊ व प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को कर्नलगंज इंटर कॉलेज, मूकबधिर कॉलेज, भारत स्काउट, एमएनएनआईटी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : माघ मेला 2023 - फोटो : अमर उजाला।

मौनी पर चलेंगी 2800 बसें

मौनी अमावस्या के मौके पर रोडवेज की ओर से 2800 बसें चलाई जाएंगी। मंगलवार को हुई बैठक में स्नानार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 10 क्षेत्रीय कार्योंलयों के अफसरों की मौजूूदगी में बसों के संचालन की योजना बनाई गई। इस मौके पर 2800 बसों के संचालन का निर्णय लिया गया। वाराणसी, लखनऊ, मिर्जापुर, कानपुर समेत 100 मार्गों पर विशेष चलाई जाएंगी। 200 बसें रिजर्व में रहेंगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर, झूंसी, लैप्रोसी मिशन समेत चार स्थानों पर अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर इन स्थानों से बसों का संचालन किया जाएगा। अन्यथा, स्थाई बस अड्डों से संचालन जारी रहेगा।

संगम तट पर एनडीआरएफ ने संभाली कमान

 

माघ मेला एवं संगम स्नान के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम की भी तैनाती की गई है। 11 एनडीआरएफ वाराणसी की दो टीमें 24 घंटे निगरानी रख रही हैं। मौनी अमावस्या को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई हैै। टीम में कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक इंद्रदेव कुमार, दीपक मंडल, अनिल कुमार, उप निरीक्षक चंदन सिंह, प्रेम सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें