फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा बोट पर, नजरें वोट पर, तस्वीरों में देखिए प्रियंका गांधी की गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा

Mon, 18 Mar 2019 12:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
संगम तट से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चुनावी दौरे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से रवाना हो चुकी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से अपनी गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसके लिए वह एक दिन पहले यानी रविवार को ही प्रयागराज पहुंच गई थीं। सुबह करीब 9:30 बजे वह स्वराज भवन से निकलीं जहां वह रातभर रुकी थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज में हनुमान मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने पूजा-आरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया। आगे देखिए तस्वीरें और पढ़िए प्रियंका का पूरा कार्यक्रम...
विज्ञापन

2 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
फिर उन्होंने मंदिर के बाहर जमा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन किया फिर संगम पहुंचीं, जहां प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया।
विज्ञापन

3 of 13
नाव में सवार प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
यहां से वो सीधा नाव में सवार होकर रवाना हो गईं। 11:40 पर जलयात्रा शुरू हुई। उनकी जलयात्रा दुमदुमा के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्रियंका सुरक्षा घेरा तोड़ आम जन के बीच पहुंची। इससे पहले भी प्रियंका गांधी प्रोटोकॉल तोड़कर सामान्य नाम से रेल के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्रशासन देखता रह गया।

4 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा आज के दौरान प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी के बीच की संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के अलावा गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी। 
विज्ञापन

5 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमेंगी भी। इस दौरान कई जगह सूख रही गंगा की दुर्दशा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला कर सकती हैं। मनइया से मोटरबोट से उनकी जलयात्रा शुरू होगी। 20 मार्च को यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
वहां वह मीटिंग के जरिए जनता से संवाद करेंगी। यहां से प्रियंका की मोटरबोट सिरसा पहुंचेगी। यहां भी लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका हंडिया स्थित ऐतिहासिक लाक्षागृह पहुंचेंगी। यहां किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी। मांडा से सड़क मार्ग से महेवा-डेमूपुर होकर अतिथिगृह में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका की इस जलयात्रा को कांग्रेस में नई जान फूंकने के तौर पर देखा जा रहा है।

8 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रयागराज से काशी के बीच प्रियंका गंगा की दुर्दशा से रूबरू होंगी। कई जगह रेत के टीले उभरने और गंगा में प्रवाह न होने की जानकारी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। अब वह अपनी इस यात्रा के दौरान सचाई देखेंगी और गंगा की दुर्दशा के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरेंगी।

9 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
संगम से रवाना होते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी।

10 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
जब प्रियंका नाव की ओर जा रही थीं तब किसी ने उन्हें उनके पिता की तस्वीर भेंट की।

11 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रियंका मनैया घाट से दुमदुमा घाट पहुंची तो वहां स्थानीय नेताओं से मिली। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला। 
 

12 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रियंका गांधी ने यहां पर लोगों से पूछा कि आपके पास रोजगार है क्या?. नौजवान और किसान परेशान हैं। बेमतलब के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। जनता के लिए राजनीति होनी चाहिए। जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
उन्होंने दुमदुमा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, लेकिन आवाज उठाने वालों को डराया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में सबसे कम रोजगार मिला। छह महीने से मनरेगा का पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का बाजिब दाम मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। ये चुनावी मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों से भटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें