फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में तालाबंदी, परेशान हुए लोग

Sat, 01 Feb 2020 01:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
bank strike prayagraj - फोटो : प्रयागराज
वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से एसबीआई समेत अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की ज्यादातर शाखाओं के ताले ही नहीं खुले और सभी काम ठप रहे। इससे ग्राहकों एवं व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्लीयरिंग नहीं होने की वजह से करोड़ों रुपये के चेक भी फंसे रह गए। बैंक कर्मियों के दावा है कि उनकी हड़ताल से करीब 250 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। मुश्किल यह कि अभी दो दिन और बैंकों में बंदी रहेगी। ऐसे में सोमवार को ही बैंकिंग लेनदेन तथा चेक का निस्तारण हो पाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
bank strike in prayagraj - फोटो : प्रयागराज
हड़ताल की घोषणा युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से की गई है, जिसमें अफसरों और कर्मचारियाें की ज्यादातर यूनियनें शामिल हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पहले कर्मचारी अपनी-अपनी शाखाओं में गए। शाखा में बंदी सुनिश्चित कराने तथा प्रदर्शन के बाद जुलूस बनाकर कर्मचारी सेंट्रल बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर पहुंचे। वहां केंद्रीय प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

3 of 8
bank strike prayagraj - फोटो : प्रयागराज
एसबीआई केे अफसर और कर्मचारी पुलिस लाइन के सामने स्थित त्रिवेणी शाखा परिसर में जुटे। अफसरों और कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र और भारतीय बैंक संघ के खिलाफ भी नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने मांग नहीं माने जाने पर और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही कर्मचारियों से इसके लिए तैयार रहने की अपील की। हड़ताल और प्रदर्शन करने वालों में एस-सेन गुप्ता, अनिल सिन्हा, शशिकांत श्रीवास्तव, मदनजी उपाध्याय, अनूप टिग्गा, मनींद्र शुक्ला, सुशील दुबे, विवेक महिंद्रा, उमेश सिंह, सुशील दुबे, एसपी शर्मा, जय प्रकाश, राजेश तिवारी, कल्याणसेन, एसपी दीक्षित, एसबी राय, मनुराणा सिंह आदि शामिल रहे। सीआईटीयू की बैठक में बैंककर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया गया। बैठक में हरीशचंद्र द्विवेदी, अविनाश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

4 of 8
bank strike prayagraj - फोटो : प्रयागराज
आज भी हड़ताल

विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों में शनिवार को भी हड़ताल रहेगी। इसके अगले दिन रविवार को अवकाश रहेगा। मांग नहीं माने जाने पर फोरम ने 11, 12 और 13 मार्च को हड़ताल की घोषणा की है। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

5 of 8
bank strike prayagraj - फोटो : प्रयागराज
एटीएम भी दे सकते हैं जवाब

0 हड़ताल की वजह से बैंक की शाखाएं बंद रहीं। इसकी वजह से एटीएम में कैश नहीं भरा जा सका। हड़ताल को देखते हुए बृहस्पतिवार को एटीएम में कैश रखा गया था लेकिन शाखाएं नहीं खुलने से शहरी पूरी तरह से एटीएम पर ही निर्भर रखे। ऐसे में एटीएम खाली होने की वजह से शनिवार और रविवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
bank strike prayagraj - फोटो : प्रयागराज
प्रमुख मांगें
0 वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि
0 पांच दिवसीय बैंकिंग हो
0 विशेष भत्ते का मूल वेतन में विलय
0 नई पेंशन योजना योजना खत्म की जाए
0 पेंशन योजना में सुधार
0 लाभ के आधार कर्मचारी कल्याण कोष का आवंटन
0 बैंक में काम और भोजनावकाश आदि का समय निर्धारित हो
0 सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट
विज्ञापन

7 of 8
bank strike prayagraj - फोटो : प्रयागराज
bank strike prayagraj
विज्ञापन

bank strike prayagraj
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें