फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे पर लाइव फायरिंग व बमबाजी, वीडियो वायरल

Tue, 16 Mar 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
नवाबगंज, प्रयागराज - फोटो : prayagraj
  •  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, साथी की तलाश
सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन, आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग अब लाइव फायरिंग व बमबाजी की घटनाएं कर रहे हैं। ऐसे ही दो वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। वीडियो में नवाबगंज निवासी युवक फायरिंग व बमबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई, जिसके कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में साथ दिखे उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। 


वायरल वीडियो में से एक 15, जबकि दूसरा 18 सेकंड का है। पहले वीडियो में सफेद व लाल रंग की चेक टीशर्ट व जींस पहने युवक हाथ में तमंचा लिए हुए नजर आता है। अगले ही पल वह तमंचे में कारतूस भरता है और फिर तमंचा हवा में उठाते हुए ट्रिगर दबा देता है। पहली बार उसका फायर मिस हो जाता है, जिसके तुरंत बाद वह दोबारा ट्रिगर दाबता है और इस बार फायरिंग की आवाज से मोहल्ला गूंज उठता है। दूसरे वीडियो में यही युवक अपने एक साथी संग नजर आता है। वीडियो शुरू होते ही बाइक पर सवार युवक अपने हाथ में लिया हुआ बम कैमरे में दिखाता है और अगले ही पल उसे हाईवे की सड़क पर पटक देता है। इससे जोरदार धमाके के बाद धुआं फैल जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
नवाबगंज, प्रयागराज - फोटो : prayagraj
इसके बाद युवक और उसका साथी हंसते हैं और यह भी कहते सुनाई पड़ते हैं कि ‘चलो अपना बम चेक हो गया है’। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अफसरों ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी। प्रारंभिक तौर पर फायरिंग व बमबाजी करने वाले युवक का नाम खालिद निवासी मंसूराबाद, नवाबगंज के तौर पर सामने आया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई। कुछ घंटों बाद पुलिस ने उसे नवाबगंज क्षेत्र से ही हिरासत में भी ले लिया। उससे देर रात तक पूछताछ जारी थी। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी के पास तमंचा व बम कहां से आया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। वीडियो में दिख रहे उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें