फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: लोग घरों में कैद, प्रयागराज में सड़कों पर सन्नाटे की चादर

Tue, 24 Mar 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 11
coronavirus संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान सोमवार को प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार के लॉक डाउन के बाद सोमवार को लोग घरों में कैद हो गए। सुबह सिविल लाइंस और कलेक्ट्रेट समेत कई इलाकों में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी कर दी। इससे लोगों की एक से दूसरे मुहल्ले में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए भी लोग परेशान होने लगे। रास्ता रोके जाने से और लोगों को घर के लिए वापस किए जाने से कई जगह कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

2 of 11
प्रयागराज में एडीजी प्रेम प्रकाश ने खुद संभाली कमान। - फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के बाद प्रयागराज को पूरी तर लॉक डाउन किए जाने से जन जीवन पर असर पड़ गया है। हर तरफ दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। लॉक डाउन के पहले दिन बैंक, अस्पताल और नगर निगम दफ्तर के अलावा सबकुछ ठप रहा। पुलिस तिराहों, चौराहों पर मुस्तैद रही। बाबा चौराहा, एजी ऑफिस, सुभाष चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, बालसन चौराहा, बैरहना चौराहा, कलेक्ट्रेट समेत कई इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 11
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj
घरों से निकलने वालों को वापस किया जाता रहा। कई जरह वाहनों को रोक कर पुलिस कर्मी कागज दिखाने के नाम पर भी लोगों को परेशान करते रहे। जीरो रोड के अनिल कुमार की बाइक का पुलिस ने तेलियरगंज के पास यातायात संकेतकों के उल्लंघन के आरोप में जबरिया चालान कर दिया। इसी तरह नवाब यूसुफ रोड पर रेलवे स्टेशन गेट के पास बैरिकेडिंग लगाकर खड़े पुलिस कर्मी कार चालकों को रोककर उन्हें लॉक डाउन के बावत लौटाते रहे।

4 of 11
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj
हमेशा भीड़ से पैक रहने वाली सड़कें इस दिन पूरी तरह खाली रहीं। हर तिराहे, चौराहे पर पुलिस कर्मी लोगों को आगे बढ़ने से मना करते रहे। पुलिस वाहनों से पेट्रोलिंग कर सड़कों पर सब्जी और फलों के ठेले लेकर चलने वालों को भी वापस किया जाता रहा। निरंजन सिनेमा से लेकर जानसेनगंज, घंटाघर तक वाली रोड पर इक्का-दुक्का बाइक व कुछ लोग ही सड़कों पर गुजरते दिखे।
विज्ञापन

5 of 11
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जवाहर स्क्वायर मार्केट में भी सन्नाटा पसरा रहा। इस गली के अंकुर टंडन ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खास तौर से जरूरत के सामान भी नहीं मिल रहे हैं। मुख्य बाजार की दुकानें तो बंद ही हैं, गलियों में जहां फुटकर सामान मिल भी सकते हैं, वहां जाने नहीं दिया जा रहा है।

लोकनाथ चौराहा भी उदासी की चादर ओढ़े ठहरा नजर आया। बजाजापट्टी मार्केट हो या कोतवाली रोड या फिर बहादुरगंज वाली सड़क, हर तरफ एक सन्नाटे केबीच लोग परेशान दिखे। प्रयाग सराफा मंडल के उपाध्यक्ष 65 वर्षीय  दिनेश सिंह बताते हैं कि कोरोना वायरस केचलते ऐसा खौफ अपने जीवन में उन्होंने पहली बार देखा है। 
विज्ञापन

6 of 11
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

सड़कों पर पुलिस ने की नाकाबंदी जगह-जगह झड़पें

मुंबई व अन्य इलाकों से बड़ी तादाद में लोगों की वापसी के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका पर लॉक डाउन के बाद लोग घरों में कैद हो गए हैं। सुबह सिविल लाइंस और कलेक्ट्रेट समेत कई इलाकों मेंपुलिस ने बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी कर दी। इससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए भी लोग परेशान होने लगे। रास्ता रोके जाने से और लोगों को वापस किए जाने से कई जगह कहासुनी भी हुई। लॉक डाउन के पहले दिन शहर के झूंसी, नैनी और फाफामऊ से प्रयागराज शहर में प्रवेश करने पर पुलिस ने रोक लगा दी।

इससे लोग जरूरी कामों के लिए भी शहर में नहीं घुस सके। तीमारदार अपने मरीजों के लिए खाना तक नहीं पहुंचा सके। इस दौरान पुलिस बैरिकडिंग पर लोगों से तीखी झड़पें भी हुईं। किसी को अनावश्यक सड़कों पर नहीं चलने दिया जा रहा है। इससे हर किसी के चेहरे पर चिंता का की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

7 of 11
prayagraj news - फोटो : prayagraj

ओडी फोर्ट पांच अप्रैल तक के लिए बंद

अकबर के किले में स्थित ओडी फोर्ट (आयुध भंडार) को भी सोमवार को बंद कर दिया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया। अब ओडी फोर्ट पांच अपैल तक  बंद  रहेगा। अग्नि शमन कामगार के लोग कुक स्टाफ,  सफाई कर्मी व वाशरमैन को किला ओडी फोर्ट में प्रवेश की छूट दी गई है। किला आयुध भंडार प्रशासन ने आपात सेवाओं को छोड़ अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। इसके अलावा सैनिक व असैनिक कर्मचारियों की ओर से कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए एहतियात बरते जा रहे हैं। किला ओडी फोर्ट कर्मचारी यूनियन के योगेश चंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों को कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पांच अप्रैल तक न आने के लिए कहा गया है।

8 of 11
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के खतरों से बचने को बांटे गए सैनिटाइजर

कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विष्णु कांत पांडेय ने सैनिटाइजर का वितरण किया। उन्होंने इस महामारी बचने के लिए एहतियात बरतने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने सुभाष चौराहा के अलावा तेलियरगंज व अन्य स्थानों पर पहुंचकर इस आपदा की घड़ी में ड्यूटी कर रहे पुलिस केजवानों, मीडियाकर्मियों को सैनिटाइजर का वितरण किया। इस जन जागरूकता अभियान में उनके साथ अखिलेश पांडेय,अमित पांडेय, जसमित सिंह, आनंद तिवारी, सुरेश उपस्थित थे। 

9 of 11
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के डर से न हों परेशान, अखबार पूरी तरह सुरक्षित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की बैठक में सोमवार को अखबार को कोरोना वायरस के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित बताया गया। सुभाष चौराहे पर हुई वितरकों की बैठक में महामंत्री भोला अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी सभी एहतियात बरते जा रहे हैं और नियमों का पालन किया जा रहा है। ऐसे में अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। इस मौके पर विनय पटेल, श्याम सुंदर पटेल, रजनीश श्रीवास्तव, धीरेंद्र तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। 

10 of 11
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बार काउंसिल अब 25 मार्च तक बंद

प्रयागराज। बार काउंसिल को बुधवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह के निर्देश पर सोमवार को कार्यालय तीन दिन तक के लिए बंद किया गया। 

मुंडेरा मंडी में फुटकर कारोबार पर लगा प्रतिबंध 

नवीन मंडी स्थल मुंडेरा में फुटकर कारोबार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के मद्देनजर या निर्णय मंडी समिति ने लिया। मंडी सचिव रेनू वर्मा के मुताबिक परिसर में काफी भीड़ हो जा रही थी। इसे देखते हुए तय किया गया की मंडी के समस्त कारोबारी अपने आवंटित स्थलों या उसके आसपास फुटकर बिक्री न करने दें। व्यापारी किसी भी कृषि उत्पाद का अवैध संगठन भी नहीं करेंगे अगर ऐसा हुआ तो वह आपराधिक श्रेणी में माना जाएगा। 

दवा की दुकानों पर काम करने वालों का बने पास 

शहर  में स्थित दवा की दुकानों पर काम करने कर्मचारियों का पास बनवाने की मांग स्थानीय दवा कारोबारियों ने की है। प्रयाग केमिस्ट एवं ड्रगिसट एसोसिएशन फुटकर का कहना है किस शहर की तमाम दुकानों पर काम करने वाले वर्कर ग्रामीण अंचलों के हैं। प्रयागराज में लॉक डाउन होने की वजह से या कर्मचारी शहर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है। कोरोना वायरस को देखते हुए.. प्रयागराजकी समस्त दवा की फुटकर, दुकानें, रिटेल शॉप आवश्यक वस्तु होने के कारण और जनता के हितों को देखते हुए खोली गई है।
विज्ञापन

11 of 11
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नगर निगम सड़कों, गलियों के साथ बैरीकेडिंग को कर रहा सैनिटाइज

नगर निगम लंबी अवधि के बाद सुप्तावस्था से बाहर आया है। सोमवार को वैसा ही हुआ जैसा महापौर और नगर आयुक्त ने दावा किया था। वरिष्ठ पार्षदों के अनुरोध पर सीवर सफाई की मशीनों और अन्य संसाधनों से सड़कों, गलियों के साथ चौराहे-चौराहे पर लगी लोहे की बैरीकेडिंग को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

नगर निगम ने सोमवार को टैंकर और प्रेशर मशीन से सैनिटाइजर का छिड़काव का काम सुलाकी चौराहे से शुरू कराया। विभिन्न चौराहों पर लगे बैरीकेडिंग को भी सैनिटाइज किया गया। इससे पूर्व सफाई के बाद कूड़ा उठाया गया फिर नालियों में चूना, मैलाथियान और नुआन घोल का छिड़काव किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के मुताबिक शहर भर के प्रमुख स्थलों, सड़कों के साथ अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें