फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति कुंभ शी ग्लोबल: रामदेव बोले- बेटियों इतनी योग्य बनों की लड़के वालों को दहेज देना पड़े

Wed, 30 Jan 2019 09:35 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
kumbh she global summit
योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को शक्ति कुंभ शी ग्लोबल समिट के समापन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि, यत्र नार्यश्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां ईश्वर वास करते हैं। हम अनंतकाल से नारी पूजा करते आ रहे हैं। मातृ शक्ति का संबोधन इसका जीता जागता उदाहरण है। हम भारत में वह दिन देखना चाहता हैं, जहां पर महिला नहीं, पुरुष सशिक्तकरण की बात हो।
विज्ञापन

2 of 7
kumbh she global summit
बेटियों का आह्वान करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि, आप इतनी योग्य बने की बिना दहेज दिए लड़कों की शादी न हो सके, आपकी योग्यता पर इन्हे दहेज देना पड़े। बेटा और बेटी में भेद न करें।
विज्ञापन

3 of 7
kumbh she global summit
यह समिट परमार्थ निकेतन शिविर, अरैल घाट में हुई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, संतों, फैथ विमेन लीडर्स, डब्ल्यूईएसएससीसी यूनिसेफ के उच्चाधिकारियों, महिलाओं, धर्मप्रेमियों आदि ने सहभाग किया। योग गुरु रामदेव ने कहा कि बेटियाें को दिशा दे और उन्हे सिर्फ एमपी, एमएलए बनाने के बजाय सीएम और पीएम बनाएं।

4 of 7
kumbh she global summit
इसके लिये माता-पिता के भीतर एक जज्बा चाहिए, जो उनकी बेटी का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता अशिक्षित हैं और मेरी पूरी शिक्षा पर मात्र 500 रूपए खर्च हुआ होगा परंतु आज मैं 5 हजार बच्चों को पढ़ा रहा हूं, 10 हजार को पढ़ा चुका हूं और एक करोड़ से अधिक बच्चों को पढ़ाने का संकल्प है।
विज्ञापन

5 of 7
kumbh she global summit
आप सभी अपने हौसले बुलंद रखे और उसे उड़ान देने के लिये कार्य भी करे। उसके लिये अपमान भी सहन करना होगा और तिल-तिल जलना होगा। स्वामी चिदानंद ने कहा कि आज इस देश को किसी योग की आवश्यकता है तो वह संगम के योग की है। इस देश का संगम जिंदा रहेगा तो यह देश जिंदा रहेगा। कुंभ में बाल विवाह के प्रति जागरूक करने हेतु विश्व की सबसे बड़ी मुहिम 16,33,428 स्क्वायर फीट बड़े झंडे पर आज से हस्ताक्षर अभियान चलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
kumbh she global summit
इस अभियान के जरिए अनूठा विश्व रिकार्ड बनाने की योजना है।  जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती ने कहा कि आज प्रयाग की धरती पर दो संगम है। एक नदियों का और दूसरा शक्ति का संगम। डब्ल्यूएसएससीसी की उपकार्य कारी निदेशक सू कोट्स ने कहा कि हम लड़कियों को और सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kumbh she global summit
बच्चों को स्वच्छता का, टीकाकरण का, शिक्षा का अधिकार चाहिए। स्वामी चिदानंद और योगगुरु बाबा रामदेव ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को संकल्प कराया कि हम अगले कुंभ तक प्रदेश को बाल विवाह से मुक्त करेंगे। स्वामी चिदानंद सरस्वती, योगगुरु स्वामी रामदेव और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों ने वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी संपन्न की। परमार्थ निकेतन शिविर अरैल घाट से भव्य रैली निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें