फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मौनी अमावस्या से पहले संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चहुंओर शहर में लगा जाम

Sat, 02 Feb 2019 07:39 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
Kumbh 2019
प्रयागराज कुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर डुबकी के लिए शनिवार की शाम तक लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम पहुंच गए। आस्था का जन सैलाब इस कदर उमड़ा कि हर तरफ भक्ति भाव का सागर हिलोरें मारने लगा। सड़कें पैदल पथ में तब्दील हो गईं। फाफामऊ से अरैल के बीच सभी 22 पांटून पुलों पर लंबी कतारें सुबह से देर रात तक लगी रहीं। शिविरों से लेकर संगम की रेती तक हरतरफ श्रद्धालुओं का तांता नजर आने लगा है। चार फरवरी की भोर से मौनी अमावस्या पर देश-दुनिया के श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाएंगे।

(सभी फोटो- अनिरूद्ध पांडेय)
विज्ञापन

2 of 7
Kumbh 2019
गंगा, यमुना, अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान के लिए आस्था का सागर उमड़ पड़ा है। भीड़ उमडऩे से करीब 32 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे मेला क्षेत्र का नजारा शनिवार की शाम को बदल गया। हर तरफ सिर पर गठरी और हाथों में अपनों का हाथ थामें बढ़ते लोगों को रेला दिखने लगा।
विज्ञापन

3 of 7
Kumbh 2019
फाफामऊ, शिवकुटी, नागवासुकि, बख्शी बांध, दारानगर, बेनी बांध के अलावा नैनी ब्रिज से कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचने वाले रास्तों पर लोग पैदल आगे बढऩे की जद्दोजहद करने लगे हैं। स्नान घाटों के अलावा संगम क्षेत्र में की रेती पर जगह-जगह समूहों में लोगों ने अपना ठीहा बना लिया। देर शाम तक एक करोड़ से अधिक लोगों के संगम पहुंचने का अनुमान है।



 

4 of 7
Kumbh 2019
न शिविरों में जगह बची है न मठों, धर्मशालाओं में। टेंट सिटी भी हाउस फुल चल रही है। 41 घाटों पर सुगम स्नान के प्रबंध किए गए हैं। जाल के साथ बैरीकेडिंग कर दी गई है। साथ ही सभी घाटों पर जल पुलिस के जवानों के साथ एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तैनात कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से समय रहते निबटा जा सके। 17 कंपनी पैरा मिलिट्री लगाई गई है। होमगार्ड समेत 14 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Kumbh 2019
मौनी अमावस्या पर सुरक्षा इंतजाम
10 जोन में मेला क्षेत्र को बांट तक तैनात किए गए सुरक्षा कर्मी
440 सीसीटीवी कैमरों से हर चप्पे पर निगरानी
96 फायर वाच टावर आईसीसीसी से जोड़े गए
37कंपनीआरएएफ,बीएसएफ,सीआरपीएफ,एसएसबी,आईटीबीपी समेत अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती
10 कंपनी एनडीआरएफ लगाई गई
विज्ञापन

6 of 7
Kumbh 2019
सुगम स्नान की व्यवस्था
41 घाटों पर संगम के दोनों किनारों पर लगेगी डुबकी
40 सब फायर स्टेशन आग से बचाव के लिए चौबीस घंटे सक्रिय
111 घुड़सवार पुलिस घाटों से लेकर संगम तक निगरानी में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kumbh 2019
संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए आपरेशन स्वीप शुरू
मौनी अमावस्या पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं पर नजर रखने के लिए आपरेशन स्वीप शनिवार को शुरू कर दिया गया। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। संगम तट पर चेन स्नेचरों व अपराधियों पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें