फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: धर्म संसद के बाद विहिप ने निकाली यात्रा, गंगाजल लेकर मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

Sat, 02 Feb 2019 06:58 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
VHP
धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर पारित प्रस्ताव के बाद शनिवार को संतों ने हाथों में गंगाजल लेकर देशव्यापी जनजागरण का संकल्प लिया। विहिप और संतों ने जयघोष किया कि कुंभ समापन के बाद अप्रैल महीने से गांव में गांव में रामनाम जनजागरण शुरू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
VHP
विहिप और संतों के साथ सुबह निकाली गई मंदिर निर्माण संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि रामानंदाचार्य हंसदेवाचार्य ने गंगा पूजन के बाद कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण कौन करा सकता है, हमें केंद्र में ऐसी सरकार लाने पर ही सोचना होगा। वर्तमान केंद्र सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए बड़ी पहल की है, इसका संत समाज स्वागत करता है।
विज्ञापन

3 of 5
VHP
उन्होंने बताया कि कुंभ के समापन के बाद हर घर और हर गांव में रामनाम का जागरण शुरू होगा। इसमें संघ, संत, विहिप के माध्यम से देश के राम भक्तों को जोड़ा जाएगा। जो लोग राम के अस्तिव को नकार रहे हैं, उन्हें उनके किए का फल भी जरूर मिलेगा। कहा कि संत अब तक नहीं रुकेंगे जब तक राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार नहीं हो जाता है। 

4 of 5
VHP
विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि देश के श्रद्धालुओं और संतों का लगाव राममंदिर निर्माण से है। केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि पूज्य संतों के जागरण और अनुष्ठान का कार्यक्रम चलाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि धर्म संसद के असर पर कुछ विरोधी पक्ष के लोगों विघ्र पैदा करने के लिए भेजा गया था, वे लोग संत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
VHP
इस मौके संत बालकदास, रामकमल दास वेदांती, केंद्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे, दिनेश, केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अमरीश सिंह और प्रांत संगठन मंत्री मुकेश सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें