फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: राम मंदिर निर्माण के लिए रामकथा सुनाएंगे देवकीनंदन, जनजागरण कर दिलाएंगे संकल्प

Fri, 08 Feb 2019 08:00 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Kumbh 2019
कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर कुंभ क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित राम कथा सुनाएंगे। 17 फरवरी को वह शिविर में संत सम्मेलन का आयोजन कर गंगा तट तक पदयात्रा निकालेंगे। कुंभ में मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण कर संकल्प भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
Kumbh 2019
अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सेक्टर 13 स्थित शिविर में दस से 17 फरवरी तक शाम चार बजे से राम कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि मुगलकाल में राम मंदिर तोडऩे वालों ने किसी से अनुमति नहीं मांगी थी। हमारा भारत कितना सहनशील देश है, जिसके देवता के ऊपर उसके देश में जबरदस्ती उससे वो स्थान छिन लिया गया हो तब से लेकर आजतक हम लोग शांति के साथ ये प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारा राम मंदिर बन जाए। उन्होंने कहा कि हम उस राम के मंदिर निर्माण चाहते हैं जहां प्रणाम करने वाले लोग मानवता की सीख ले सकें।
विज्ञापन

3 of 5
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
17 फरवरी संत सम्मेलन, निकाली जाएगी पद यात्रा
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि 17 फरवरी को सुबह 9.30 बजे शांति सेवा शिविर में राम मंदिर के समर्थन में संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संत समाज के अलावा सभी राम भक्त एकत्रित होंगे। इसके बाद वहां से सुबह 11 बजे गंगा घाट तक पद यात्रा निकालकर मां गंगा और प्रयागराज से राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद सभी संतों एवं राम भक्त राम मंदिर के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। 

4 of 5
फाइल फोटो
राम मंदिर निर्माण के लिए हों एकजुट 
देवकीनंदन ठाकुर ने सभी लोगों से राम मंदिर के संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं सनातम प्रेमियों से अनुरोध किया कि सभी को एकजुट होकर राम मंदिर का समर्थन करना चाहिए क्योंकि प्रभु राम सभी के हैं। उन्होंने सभी को एकजुट होने की सीख दी है, सभी चाहते हैं की देश में राम राज्य हो, सभी एकजुट होकर रहें, भाईचारे के साथ रहें ये तभी संभव है जब हम सभी मिलकर एक सुर में राम मंदिर के लिए अभी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Devkinandan thakur
राम मंदिर के लिए हो संसद में बिल पास
उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने के पक्ष में संसद में बिल पास किया जाना चाहिए। कुछ लोग कहते हैं की राम मंदिर बनना चाहिए, कुछ कहते हैं कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। राम मंदिर की आड़ में केवल राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही है। अगर संसद में बिल लाया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगाए पूरी दुनिया को पता लग जाएगा की कौन राम मंदिर के पक्ष में है और कौन विपक्ष में। जो भी लोग ये चाहते हैं की राम मंदिर बनना चाहिए वो संसद में बिल लेकर आएं उसी वक्त सभी के चेहरे उजागर हो जाएंगे। राम मंदिर के पक्ष में हम अपना समर्थन देते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित होकर भव्य राम कथा का आयोजन प्रयागराज कुंभ में कर रहे हैं, साथ ही इसके लिए पदयात्रा भी निकालेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें