नवाबगंज के खागलपुर में एक दिन पहले हुई वारदात में नामजद कराए गए चारों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए। इनमें रामचंद्र, पिंटू, मैनेजर व आशू शामिल हैं। फिलहाल सभी को एफआईआर और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विवेचना के दौरान जो भी बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतक राहुल तिवारी के भाई तरनीश उर्फ मुन्ना तिवारी ने मामले में राहुल की पत्नी के बड़े भाई पिंटू व छोटे भाई चंद्रशेखर समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने चारों आरोपियों, जिनमें मैनेजर व आशू भी शामिल हैं, को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद उन्हें नवाबगंज थाने ले जाया गया।
थाने में रात भर पूछताछ चलती रही और इसके बाद सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शाम को सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस की ओर से की गई अब तक कि जांच पड़ताल में घटना वाली रात किसी अन्य व्यक्ति के घर में प्रवेश करने के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है।