Prayagraj News : जन्माष्टमी पर सजाई गईं झांकियां।
- फोटो : अमर उजाला।
मेजा में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
शुक्रवार को मेजा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों को भव्य रूप दिया गया था। मेजा थाने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इलाके के मेजिया, अंतरी अमिलिया, नेवढ़िया, मरहा, अखरी शाहपुर, चपरतला, विसहिजन कला, विसहिजन खुर्द, डेलौंहा, बंधवा सहित कई गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बंधवा गांव में स्थित शिव मंदिर को भव्य रूप दिया गया था।
इस दौरान संगम लाल शुक्ला, सच्चिदानंद शुक्ला, अशोक शुक्ला, डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ला, विमलेश पांडेय, विंध्यवासिनी प्रसाद पांडेय, ज्ञान शंकर शुक्ल, व्यास मंगला प्रसाद शुक्ल, अवनीश शुक्ला, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं मेजा थाने पर आयोजित कार्यक्रम में तिवारी बंधुओं ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आयोजक थानाध्यक्ष मेजा धीरेंद्र सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सीओ मेजा अमिता सिंह, उप निरीक्षक अतुल मिश्र, सौरभ राय, अरविन्द चौबे, एसआई रामभवन आदि मौजूद रहे।