कोरोना वायरस के डर की वजह से संगमनगरी में एक दिन पहले शनिवार को ही सड़कों पर जनता कर्फ्यू लग गया। घरों से लोग निकलने से बचने लगे। शनिवार को सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छा गया। प्रधानमंत्री की अपील का असर हर तरफ देखा गया। सिविल लाइंस से लेकर पुराने शहर कटरा और चौक तक ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर लोग बहुत कम निकले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को घरों से न निकलने और जनता कर्फ्यू का पालन करने के आग्रह पर अमल करते हुए एक दिन पहले शनिवार को ही शहर में हर तरफ गतिविधियां ठहर सी गईं। तीसरे चरण में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग हर जतन करते नजर आ रहे हैं। सावधानी इस तरह बरती जा रही है कि लोग घरों से निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से भी लोग परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
सघन बाजार वाले इलाकों में हमेशा भीड़ से पैक रहने वाली सड़कें खाली नजर आने लगीं, तो पार्कों में भी आवाजाही कम हो गई। यानी, हर तरफ कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। शनिवार की शाम इसका असर चौक, कटरा समेत कई इलाकों में साफ दिखा।
संगमनगरी के पुराने बाजारों से लेकर मॉल व बिग बाजार तक की खाक छानी। इस गली के युवा व्यवसायी लोकनाथ चौराहे के सराफा कारोबारी राजेश सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री की अपील का एक दिन पहले ही व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
वैसे भी लोग कम निकल रहे थे, लेकिन पीएम की अपील केबाद और भी सन्नाटा छा गया है। जीरो रोड केपवन जायसवाल भी अपनी स्टेशनरी की दुकान पर दिन भर खाली बैठे रह गए। वह कहते हैं कि लगता है जैसे एक दिन पहले की जनता कर्फ्यू लग गया। इसी तरह जानसेनगंज व लीडर रोड पर भी सन्नाटा छाया रहा। लोग कम निकले और कहीं भी रौनक नहीं रही।
मनमोहन पार्क से लेकर जगराम तौराहे तक कमोवेश यही हाल था। कटरा के मुकुंद केसरवानी के अनुसार यहां भी न तो फेरी के ठेले वालों के शोर सुनाई दे रहे हैं न ही वाहनों केआड़े-तिरछे खड़े होने से जगह-जगह जाम में फंसे लोग ही नजर आए। मॉल, बिग बाजार के अलावा के अलावा अन्य स्थानों पर भी पहले की अपेक्षा इस दिन भीड़ न के बराबर रही।
4 of 7
एलपीजी
- फोटो : SELF
एलपीजी एजेंसियां, पेट्रोल पंप भी जनता कर्फ्यू में बंद
पीएम मोदी के आह्वान पर रविवार को एलपीजी एजेंसियां और पेट्रोलपंप भी जनता कर्फ्यू में बंद रहेंगे। इसकी वजह से रविवार को उपभोक्ताओं के घरों में गैस सिलिंडर नहीं पहुंच सकेगा। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्रा ने कहा कि रविवार को सेवाएं ठप रहेंगी। प्रयागराज में भी ऐसा ही होगा। एजेंसियों की ओर से कोई काम नहीं किया जाएगा। जिससे कि कोरोना वायरस की चेन को ब्रेक किया जा सके।
उन्होंने बताया कि एजेंसियों पर काम करने वाले कर्मचारी भी रविवार को नहीं आएंगे। उन्होंने भी रविवार को घर पर ही आइसोलेट रहने को कहा है। उधर, उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जनता कर्फ्यू के समर्थन में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चंदेल ने कहा कि सामान्य तौर पर पेट्रोल की बिक्री नहीं होगी। कहा गया है कि एंबुलेंस, पुलिस वाहन, मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो कर्मचारियों को तैनात कर तेल की आपूर्ति कराई जाएगी। पेट्रोल पंप संचालक योगेश ब्यास ने कहा कि पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
एयर इंडिया के अलावा बाकी विमान का संचालन आज होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान प्रयागराज से एयर इंडिया के अलावा अन्य फ्लाइटों का संचालन होगा। इस संबंध में निजी विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रविवार को सभी विमान सेवा जारी रहेगी।
क्योंकि, विमान सेवा आवश्यक है। इस वजह से रविवार को प्रयागराज से पुणे, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, गोरखपुर, दिल्ली के लिए विमान सेवा जारी रहेगी। उधर, एयर इंडिया की दिल्ली सेवा रविवार को निरस्त रहेगी। शनिवार को भी विभिन्न शहरों से प्रयागराज आने वाले हवाई यात्रियों की तादात ज्यादा रही। जबकि, यहां से विभिन्न शहरों की ओर रवाना होने वाले यात्री कम रहे।
विज्ञापन
6 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं के लिए खिड़कियों से बजेगी ताली और थाली
रविवार की शाम शहर के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोरोना महामारी से लड़ने वाले योद्धाओं का अनूठे तरीके से आभार भी जताएंगे। इसके लिए लोग शाम पांच बजे अपने घरों के खिड़की या दरवाजे के पास खड़े होकर ताली और थाली बजाकर बीमारी से लड़ने वाले योद्धाओं का आभार जताएंगे।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्तराज पांडेय बच्चा भैया ने बताया कि रविवार को प्रयागराज के नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में ताली के साथ घंटा- घड़ियाल बजाकर कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू और ताली बजाकर कोरोनारोधी योद्धाओं का आभार जताने का समर्थन किया। उन्होंने शहर के समस्त मंदिरों में घंटा, घड़ियाल शंखनाद करने की अपील की।
देश में कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों की संख्या 300 पहुंच जाने एवं पीएम मोदी के रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू आह्वान का असर शनिवार को शहर के बाजारों पर दिखा। शहर की तमाम सब्जी मंडियों से लेकर राशन की दुकानों पर लोगों की देर शाम तक भीड़ जमा रही। इस दौरान सब्जियों के दाम में आग लगी रही। शाम को कई सब्जी मंडियों में आलू, प्याज एवं अन्य हरी सब्जियों के दाम में पांच से दस रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हो गई।
तमाम शहरियों में अफवाह रही कि भारत में रविवार के बाद किसी भी दिन लॉक डाउन घोषित हो सकता है। इसी वजह से लोग सभी जरूरी वस्तुओं का संग्रह करने में जुट गए हैं। शनिवार को शहर की तमाम सब्जी मंडियों में एक से दो किलो आलू खरीदने वाले लोग पांच से दस किलो तक आलू खरीदते नजर आए। इस वजह से आलू का दाम 20 रुपये किलो से बढ़कर गऊघाट, सोहबतियाबाग, साउथ मलाका सब्जी मंडी में 25 रुपये किलो तक पहुंच गया। प्याज, टमाटर का दाम भी अन्य दिनों के मुकाबले पांच से दस रुपये किलो तक ज्यादा वसूला गया।
हालांकि भिंडी, लौकी, मटर, गोभी आदि भी अन्य दिनों के मुकाबले महंगी बिकी। इस बारे में मुंडेरा फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीष कुशवाहा का कहना है कि मंडी में सब्जी की कमी नहीं है। फुटकर विक्रेता ही मनमानी करते हैं। उन्होंने बताया कि फल एवं सब्जी आवश्यक वस्तुओं में शामिल हैं इस वजह से रविवार को मंडी तो खुलेगी, लेकिन किसान अपना माल लेकर शायद ही आएं। इसलिए मंडी में कारोबार न होने से उसे बंद ही माना जाए। वहीं मोहल्लों में किराना, जनरल स्टोर आदि की दुकानों पर भी आटा, दाल, चावल, मसाला, पैकेट दूध लेने वालों की भ्भीड़ दिन भर लगी रही। गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने बताया कि बाजार में दलहन आदि का भरपूर
स्टॉक है। लोग हड़बड़ाए नहीं। जरुरत के अनुसार ही खरीदारी की जाए।