ओमान से एक सप्ताह पहले यहां मां के साथ आई डेढ़ साल की बच्ची लक्षणों के आधार पर कोरोना संदिग्ध बनी है। शासन-प्रसाशन के तमाम दावों के बावजूद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तो दूर उसका परीक्षण भी नहीं किया गया। निजी चिकित्सक की सलाह पर एएसआरएन और बेली अस्पताल से मां संग गई बच्ची को बैरंग लौटा दिया गया। बच्ची की सेहत से परेशान स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से हैरान है।
करछना इलाके में रहने वाली महिला बीमार पिता को देखने यहां आई हैं। 14 मार्च को ओमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। वहां एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखने गईं। दुखद रहा कि 16 को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। रोते कलपते परिजन यहां गांव आ गए।