फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के डर से इलाहाबाद विवि का छात्रावास खाली करने का निर्देश

Wed, 08 Jul 2020 11:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
Allahabad University
कोरोना के तेजी से संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से खाली कराने का निर्णय लिया है। कोरोना के तेजी फैलाव को देखते हुए विवि ने यह निर्णय लिया है कि कही छात्रों के बीच संक्रमण फैला तो उसे रोकना मुश्किल होगा।

इस बात को ध्यान में रखकर बुधवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रावास खाली कराने का निर्णय लिया गया। विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि छात्रावास खाली नहीं करने वालों को बलपूर्वक बाहर कर दिया जाएगा। छात्रावास खाली कराने के विवि के निर्णय के बाद छात्रों का विरोध शुरू हो गया है। छात्रों का कहना है कि कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच आखिर में छात्र-छात्राएं कहां जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
मार्च में पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विवि के छात्रावासों एवं डेलीगेसी में फंस गए थे।  विवि एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अप्रैल में छात्रावासों में रह रहे छात्रों को प्रशासन की मदद से घर भेजने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इविवि प्रशासन की ओर से 30 अप्रैल को छात्रावासों को लगभग खाली करवाकर सभी अधीक्षकों की ओर से रिपोर्ट विवि प्रशासन को दी गई थी। छात्रावास खाली होने के बाद जब लॉकडाउन हटा तो इविवि के कुछ छात्रावासों में धीरे-धीरे छात्र आकर रहने लगे।

4 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विवि में इस बात की चर्चा है कि किसी छात्रावास में लखनऊ से आकर एक छात्र नेता कई दिन ठहरा था, उसके जाने के बाद पता चला कि वह कोविड-19 पॉजिटिव था, उसके बाद से छात्रावास के छात्र सहमे हैं। इसकी जानकारी विवि प्रशासन को मिलने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल विवि के अधिकारी इस बारे में कुछ भी जानकारी से इनकार करते रहे।
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन हटने के बाद छात्रवास आ गए बड़ी संख्या में छात्र

विवि प्रशासन को अधीक्षकों से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 अप्रैल को एएन झा छात्रावास में मात्र 35 छात्र थे जो अब बढ़कर 87 पहुंच गए हैं, इसी प्रकार जीएन झा छात्रावास में 20 छात्र बढ़कर 40 पहुंच गए। हिंदू हॉस्टल में मात्र दो छात्र जबकि पीसी बनर्जी छात्रावास पूरी तरह से खाली है।
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय एवं डीएलडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह का कहना है कि कोविड-19 के तेजी से फेलाव को देखते हुए विवि ने छात्रावास खाली कराने का फैसला लिया है। छात्रावास के अधीक्षकों के माध्यम से नोटिस देकर बता दिया गया कि तत्काल कमरा खाली कर बाहर निकल जाएं। इसमें जो छात्र छात्रावास खाली नहीं करेगा, उसे बलपूर्वक बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj

छात्रावास खाली कराने के निर्णय का विरोध

इविवि के छात्रावास खाली कराने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। शोध छात्रा नेहा यादव ने कहा यह तानाशाही फरमान है। नेहा का कहना है कि इस वक्त विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है, देश में इतनी गंभीर परिस्थितियां हैं उस समय भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रावास खाली करने का निर्णय हजारों छात्र- छात्राओं की जान जोखिम में डालना हैं। नेहा ने विवि प्रशासन से अपना निर्णय वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें