फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले का बदला: बीजेपी सांसद ने हनुमान मंदिर में चढ़ाए सवा क्विंटल लड्डू, मनाया जश्न

Tue, 26 Feb 2019 04:43 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
pulwama Air Surgical Strike
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने मंगलवार तड़के बदला ले लिया। इस खबर के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 7
pulwama Air Surgical Strike
वायुसेना के पराक्रम पर जहां देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है वहीं भाजपा नेता भी इस जवाबी कार्रवाई को अपनी पार्टी और पीएम मोदी की सफलता से जोड़ कर देख रहे हैं। भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि, 'पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है। हमने पुलवामा हमले का बदला लेकर अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। देश की वायुसेना और सरकार को आतंकियों को सबक सिखाने के लिए बधाई।'

 
विज्ञापन

3 of 7
pulwama Air Surgical Strike
इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में भारतीय वायुसेना की सफल कार्रवाई पर सवा क्विंटल लड्डू का प्रसाद भी चढ़ाया।  उन्होंने सेना की कार्रवाई से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा हमले के बाद ही कहा था कि हम इस हमले का बदला लेकर रहेंगें और हमने बदला ले लिया। देश के बहादुर सैनिकों ने पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों और पाकिस्तान को उसकी औकात बता दिया है।

4 of 7
pulwama Air Surgical Strike
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के एक दर्जन से अधिक ट्रेनिंग कैम्प को नष्ट कर सैकड़ों आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। यह वर्तमान मोदी सरकार की आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। इस कार्रवाई के माध्यम से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि यदि वह आतंकवाद को प्रायोजित करना बन्द नहीं करेगा तो भारत सीधी कार्रवाई करेगा। अब हमारा देश आतंकवाद को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। सेना और सरकार को सफल कार्रवाई की बधाई। 
 
विज्ञापन

5 of 7
pulwama Air Surgical Strike
प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के पवन श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। पुलवामा में हुए शहीदों का बदला बड़ी दमदारी से लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ही सीना 56 इंच का नहीं पूरे भारत वासियों का सीना 112 इंच का हो गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर सुभाष चौराहे पर घंटा घड़ियाल शंख बजाते हुए आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई वितरित कर सेना की कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया।

 
विज्ञापन

6 of 7
उक्त अवसर पर शैल तनया श्रीवास्तव, शशि वार्ष्णेय, संतोष पटेल, श्याम चंद, रवि केसरवानी, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, माया द्विवेदी, विनय मिश्रा सिंटू, अंजली गोस्वामी, चुन्नू बाबा, संदीप चौहान , कुशाग्र श्रीवास्तव,  बबलू फन टाइम, पार्षद अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर ओझा, राकेश जैन, भानु प्रसाद तिवारी, सचिन जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव, विपिन पाठक, विनोद सोनकर, गोलू महाराज, सोनू सोनकर, विकास अग्रहरी, प्रशांत केसरवानी, शुभेंदु श्रीवास्तव, राजकुमार पांडे, बरखा प्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pulwama Air Surgical Strike
भारतीय जवानों द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने की खुशी में जिला अधिवक्ता संघ ने विजय जुलूस निकाला और अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। विजय जुलूस जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी के गेट तक निकाला गया और कचहरी परिसर में घुमा कर भारत माता की जयकारे के साथ पूरा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें