फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी अपनाने से ही तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः पीयूष गोयल

Sun, 23 Feb 2020 04:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने आमजन से स्वदेशी अपनाने की अपील की है। रविवार को केपी कालेज मैदान में आयोजित पिछड़ा वैश्य महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा, वर्ष 2022 में हमें अंग्रेजों से आजादी मिले 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। तब तक हम सभी को ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना होगा। इससे व्यापारियों की आमदनी तो बढ़ेगी ही, देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। ऐसा होने पर भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। और यह संकल्प व्यापारियों के बिना संभव नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को मूर्त रूप दे रही है। अब न कोई पिछड़ा और न ही कोई वंचित रहेगा। हमें स्वदेशी सामानों का दायरा बढ़ाना होगा। व्यापारी ही स्वदेशी को आगे बढ़ा सकते हैं। वैश्य महाकुंभ से हम ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी के उपयोग का संकल्प लेकर जाएंगे तो निश्चित ही वर्ष 2022 में जब भारत की आजादी के 75 वर्ष होंगे तो हम एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में सामने आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में बदमाशों को खुली छूट मिली थी। व्यापारियों की हत्या सहित उनसे फिरौती और खुलेआम गुंडा टैक्स की वसूली हो रही थी, लेकिन मार्च 2017 में शपथ लेने के बाद योगी सरकार ने बदमाशों पर  नकेल कसी। इससे प्रदेश में व्यापार का बेहतर माहौल उत्पन्न हुआ।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रेलमंत्री ने व्यापारी वर्ग से भाजपा के रिश्ते को भी रेखांकित किया। कहा, जनसंघ के जमाने से ही व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ है। इसीलिए भाजपा को ‘बनियों’ की पार्टी भी कहा जाता है। व्यापारी समाज का भाजपा से बड़ा पुराना नाता है। इस समाज ने देश को कई महापुरुष दिए। इसमें महात्मा गांधी, राजा लाठेश्वर, गंगू तेली, भामाशाह और अब पीएम मोदी ने समाज का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की विस्तार से चर्चा भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जनसंघ के जमाने से ही व्यापारी वर्ग हमारे साथ

पिछड़ा वैश्य महाकुंभ में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी वैश्यों के योगदान और भाजपा से उनके रिश्ते को रेखांकित किया। आयोजक एवं सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने रेल मंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव आदि का स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता, सांसद डा.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विनोद सोनकर, विधायक हर्षवर्धन बाजेपयी, संजय गुप्ता, गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें