फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में हुई सैकड़ों मौत का आंकड़ा छिपाने में व्यवस्थ थी तत्कालीन सरकार : पीएम

Fri, 26 Jun 2020 07:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
कोविड-19 के मरीजों और मौत के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को तीखा जवाब दिया। प्रयाग में आयोजित कुंभ के दौरान हुए हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस को कटघरे मेंख्खड़ा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान की ऑनलाइन शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कुंभ में भगदड़ मचने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी लेकिन उस समय की सरकार का पूरा ध्यान आंकड़ों को छिपाने पर था। इसी क्रम में उन्होंने कहा, कोरोना को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ भी की और कहा कि इससे संतुष्टि मिलती है कि  यूपी में लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बसें चलाकर श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
अभियान और प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। यहां कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई थी, जहां सभी वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है।

4 of 5
PM Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के साथ रोजगार वाली अन्य योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का पालन करने की भी नसीहत दी। प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के सवालों के भी जवाब दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

गरीब कल्याण रोजगार अभियान में 25 तरह के काम हैं शामिल

गरीब कल्याण रोजगार अभियान में 25 तरह के काम शामिल हैं। इनमें श्रमिकों, गरीबों को अभियान के तौर पर रोजगार दिया जाएगा। इसमें रेलवे में रेलवे ट्रैक पर लगने वाले स्लीपर समेत कई काम शामिल हैं। इनके अलावा ग्राम पंचायत में कम्युनिटी शौचालय, सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में मिट्टी ढुलाई तथा सड़क के किनारे पट्टी तैयार करने, पौधरोपण, उद्यान, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, रूर्बन, भारत नेट, जल जीवन मिशन, कृषि, खनन, ग्रामीण विकास, बर्मी कंपोस्ट समेत अन्य काम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें