उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रही लगातार बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रविवार दिन भर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बारिश की कामना कर रहे थे। इसके बाद सोमवार रात से जो मूसलाधार वर्षा शुरू हुई, तो उससे स्थिति ऐसी हो गई कि लोग अब किसी तरह से बारिश के रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
प्रयागराज में बारिश के कारण भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात से ही हल्की बारिश हो रही थी, जो मंगलवार तड़के भारी वर्षा में तब्दील हो गई। लगातार बारिश के कारण संगमनगरी की सड़कों में तो जलजमाव हो ही गया, साथ ही आवासीय इलाकों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
3 of 5
प्रयागराज में बारिश के कारण भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
कई इलाकों में तो लोगों के घरों में पानी घुस गया है। गाड़ियों के पहिए पूरी तरह डूब गए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरे नगर की गलियों में भी नदियां बह रही हों। लोगों को किसी भी काम में परेशानी हो रही है।
4 of 5
प्रयागराज में बारिश के कारण भरा पानी
- फोटो : ani
वहीं जिले में बारिश की वजह से सब्जियों के दाम में आग लग गई है। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि लॉकडाउन में सब्जियां सस्ती बिकीं, लेकिन अब बारिश की वजह से सब्जियां महंगी हो गई हैं। आलू पहले 24-25 रुपये में बिक रहा था, अब ये 30 रुपये किलो हो गया है और टमाटर पहले 30 रुपये किलो था, जो अब 50-60 रुपये हो गया है।
प्रयागराज में बारिश के कारण भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि रविवार और सोमवार को दिनभर मौसम साफ था। धूप तेज होने से तापमान में इजाफा हो गया था। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शहर से गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा। गर्मी कम हुई तो अब बारिश से जनजीवन बेहाल है।