फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ हत्याकांड: पूरे परिवार ही नहीं, ख्वाबों का भी हुआ कत्ल, अधूरा रह गया बेटी का यह सपना

Sun, 28 Nov 2021 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
four murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का राज अब डीएनए टेस्ट से खुलेगा। पुलिस ने शनिवार को आठ नामजद आरोपियों समेत 10 लोगों के डीएनए सैंपल एकत्र किए। इसके बाद इन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया। उधर सभी के फिंगर प्रिंट के भी नमूने लेकर मिलान के लिए भेजे गए। माना जा रहा है कि डीएनए टेस्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम रोल अदा कर सकती है। वहीं, फाफामऊ में परिवार संग मारी गई बेटी ने सुनहरे भविष्य के सपने देखे थे। वह सेना में जाना चाहती थी और इसके लिए उसने कोशिशें भी शुरू कर दी थीं। इसी साल उसने कर्मचारी चयन आयोग के जरिए होने वाली सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। लेकिन उसकी हत्या के साथ ही दरिंदों ने न सिर्फ उसके बल्कि उसके परिवार के भी इस ख्वाब का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
फाफामऊ में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि किशोरी शुरू से ही सेना में जाना चाहती थी। इसकी प्रेरणा उसे अपने चाचा किशनचंद से मिली थी। गौरतलब है कि किशनचंद एसएसबी में तैनात है। इसी को लेकर उसने इसी साल जुलाई में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए एसएससी की ओर से निकाली गई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन भी किया था। हालांकि उसका यह ख्वाब पूरा नहीं हो सका
 
विज्ञापन

3 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
...तो नाबालिग नहीं थी मृतका
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को यह बात भी पता चली है कि मृतका नाबालिग नहीं थी। दरअसल उसके एसएससी आवेदन पत्र की एक छायाप्रति पुलिस के हाथ लगी है जिसके मुताबिक एक अगस्त को ही उसकी आयु 25 साल हो गई थी। इसके मुताबिक उसका जन्मवर्ष 1996 है।

4 of 7
पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों का कहना है कि इस बाबत घरवालों से पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि मृतका के चाचा की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, उसके भाई की बेटी की उम्र महज 16 साल थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
फाफामऊ के गोहरी हत्याकांड में मारी गई किशोरी के साथ हत्यारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसका गला भी घोंटा था। इसके अलावा उसके10 साल के भाई का भी गला दबाया गया था। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि भाई-बहन के साथ ही उनके माता-पिता के सिर में भी वजनी चीज से वार किया गया था और सिर में लगी चोट की वजह से ही उनकी जान गई।
विज्ञापन

6 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रात में तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच चारों शवों का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम में चारों मृतकों के सिर पर चोट के निशान मिले। इसके साथ ही यह भी पता चला कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं हत्यारों ने उसके सिर में वार करने के साथ ही उसका गला भी घोंटा था। इसी तरह उसके भाई का भी गला दबा दिया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाबत पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। मामले में एसपी गंगापार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें