ganga yamuna flood : मंगलवार को लेटे हनुमान मंदिर (बड़े हनुमान) में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। बजरंग बली के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में पानी भर गया है। हनुमानजी का विग्रह ऊपर स्थित हनुमानजी मंदिर में विराजित कर नियमित दर्शन पूजन और आरती कराई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा और यमुना पूरे उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी दारागंजा, राजापुर और झूंसी के तटवर्ती रिहायशी इलाकों में भर गया है। बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें दिन रात कार्य कर रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम टीमें सक्रिय हो गई हैं। दारागंज में नाव का संचालन कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह से पानी में डूब गया है। बाढ़ का पानी बांध तक पहुंच गया है। पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को लेटे हनुमान मंदिर (बड़े हनुमान) में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। बजरंग बली के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में पानी भर गया है। हनुमानजी का विग्रह ऊपर स्थित हनुमानजी मंदिर में विराजित कर नियमित दर्शन पूजन और आरती कराई जा रही है। आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Prayagraj News : बड़े हनुमानजी मंदिर परिसर में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रही है। जल पुलिस को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल पुलिस की टीमें पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही। लोग बाढ़ का नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
4 of 6
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर परिसर में भरा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी अकबर के किले की दीवार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Prayagraj News : बड़े हनुमानजी मंदिर परिसर में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। परिसर में स्थित दुकानों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।