फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट बदले जाने की आशंका, केस दर्ज 

Sun, 23 Feb 2020 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
uppsc
उप्र लोक सेवा आयोग की 2018 एलटी ग्रेड परीक्षा से विवादों का साया हटता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला जीव विज्ञान की परीक्षा का है जिसमें ओएमआर आंसर शीट बदले जाने की आशंका को लेकर दो अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के दौरान दोनों की ओएमआर शीट में ओवरराइटिंग, राइटिंग में अंतर व अन्य अनियमितताएं सामने आने पर आयोग की ओर से यह कार्यवाही की गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
मामले की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने मेें आयोग उपसचिव सतीश चंद मिश्र की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि एलटी ग्रेड परीक्षा में जीव विज्ञान विषय (पुरुष भर्ती) के दो परीक्षार्थी सूर्यबली(रोल नंबर 304178 व सूर्यभान( रोल नंबर 304179) की ओएमआर शीट व ओएमआर अटेंडेंस शीट की जांच में कुछ अनियमिताएं सामने आईं।
विज्ञापन

3 of 6
lt grade - फोटो : amar ujala
रोल नंबर 304178 की ओएमआर आंसर शीट पर प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989993 व सीरीज ए अंकित है। इसी तरह रोल नंबर 304179 की ओएमआर आंसर शीट पर प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989992 व सीरीज डी अंकित है। चौंकाने वाली बात यह है कि ओएमआर अटेंडेंस शीट पर रोलनंबर 304178 के आगे प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989992 व सीरीज डी लिखा है। इसी तरह रोल नंबर 304179 के आगे प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989995 व सीरीज ए लिखा है। यह इसलिए संदेहास्पद है क्योंकि आयोग की व्यवस्था के मुताबिक रोल नंबर 304178 को प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989992 व सीरीज डी और रोलनंबर 304179 को प्रश्न पुस्तिका संख्या 1989993 व सीरीज ए मिलनी चाहिए। 

4 of 6
omr sheet
ओवरराइटिंग कर किया गया संशोधन

इसके अलावा दोनों ही ओएमआर आंसर शीट में रोलनंबर से संबंधित कॉलम में ओवरराइटिंग कर संशोधन किया गया है। यही नहीं दोनों अभ्यर्थियों की ओएमआर आंसर शीट व ओएमआर अटेंडेंस शीट में अंक 4 की लिखावट में भी अंतर है। तहरीर में कहा गया है कि ओएमआर आंसर शीट पर लिखे रोलनंबरों को बदलने के लिए ओवरराइटिंग किए जाने, संशोधन करने और अटेंडेंस शीट में रोलनंबर से संबंधित कॉलम में एक अंक की लिखावट में अंतर मिलने से परीक्षा के बाद आंसर शीट बदलने जाने की आशंका है। ऐसे में दोनों अभ्यर्थियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। उधर तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपित प्रोफेसर के आजमगढ़ में कई कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
संदेह की यह भी है वजह

सूत्रों का कहना है कि वस्तुनिष्ठ परीक्षा में आयोग के नियमों के मुताबिक सीटिंग प्लान तैयार होना चाहिए। साथ ही इसी के तहत सही सीरीज की प्रश्नपुस्तिका अभ्यर्थी को दी जानी चाहिए। किन्हीं वजहों से प्रश्नपुस्तिका गलत तरीके से बंटने पर अटेंडेंस शीट में सही प्रविष्टियां दर्ज कर पर्यवेक्षक को अपनी रिपोर्ट देनी चाहिए। लेकिन उपरोक्त मामले में ऐसी कोई रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीसीएस परीक्षा
जीव विज्ञान के 595 पदों पर होनी है भर्ती

गौरतलब है कि एलटी ग्रेड परीक्षा 29 जुलाई 2018 को 15 विषयों के कुल 10768 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें से 13 विषयों के परिणाम जारी होने के साथ ही अभिलेखों का सत्यापन भी हो चुका है। इनमें जीव विज्ञान के 595 पद भी शामिल हैं। हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम पेपर लीक प्रकरण में जांच जारी होने की वजह से अभी लंबित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें