फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart City : निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भरने से बढ़ी मुश्किल, सिविल लाइंस से पुराने शहर का संपर्क टूटा

Fri, 26 Jul 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निरंजन डॉटपुल के नीचे घुटने भर से अधिक पानी भर गया है। यह स्थिति हर बरसात होने के बाद हर बार होती है। पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पुल के नीचे का इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। बाइक तो पूरी समा जाती है जब ज्यादा बारिश हो जाती है।
विज्ञापन
1 of 11
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
शहर में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भर गया है। इसके चलते सिविल लाइंस से प्रयागराज जंक्शन सहित पुराने शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वाहनों को मेडिकल चौराहा या फिर हाईकोर्ट के आगे पानी की टंकी चौराहे से होकर पुराने शहर के खुल्दाबाद, लूकरगंज, हिम्मतगंज, करेली, करेलाबाग, मुट्ठीगंज, जॉनसेनगंज, चौक, घंटाघर, विवेकानंद मार्ग आदि जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। 

निरंजन डॉटपुल के नीचे घुटने भर से अधिक पानी भर गया है। यह स्थिति हर बरसात होने के बाद हर बार होती है। पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पुल के नीचे का इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। बाइक तो पूरी समा जाती है जब ज्यादा बारिश हो जाती है।

सिविल लाइंस से पुराने शहर को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है। इससे होकर ही यात्री प्रयागराज जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर जाते हैं। यह मार्ग बंद होने के कारण दूसरे मार्ग से जाने पर घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। तमाम यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। शुक्रवार को भी डॉट पुल के नीचे पानी भर जाने के कारण पुराने शहर में जाने के लिए पानी की टंकी और मेडिकल चौराहे से रामबाग वाले मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। 
विज्ञापन

2 of 11
सिविल लाइंस के निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। पुराने शहर से संपर्क टूटा। - फोटो : अमर उजाला।
निरंजन पुल के नीचे दोपहर बाद तक पानी भरे होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने फायर ब्रिगेड चौराहे से निरंजन होते हुए जॉनसनगंज जाने वाली सड़क की एक लेन को बंद कर दिया है। दूसरी लेन से सिर्फ दो पहिया वाहनों का ही आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी।  - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। 

4 of 11

5 of 11

6 of 11
निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। 
विज्ञापन

7 of 11
पानी भर जाने से निरंजन डॉट पुल के नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। 

8 of 11
पानी भर जाने के कारण निरंजन डॉट पुल के नीचे रास्ता बंद कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। 

9 of 11
निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस में निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। 

10 of 11

11 of 11

Next
AU ऐप में पढ़ें