keshav prasad maurya
- फोटो : प्रयागराज
डिप्टी सीएम को विहिप शिविर में पिछले सप्ताह हुए संत सम्मेलन में पास हुए प्रस्ताव के बारे में भी संगठन पदाधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि जो मॉडल विहिप के शिविर में है, उसी मॉडल पर अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होना चाहिए। संत सम्मेलन में आए संतों ने भी पिछले सप्ताह यही इच्छा जाहिर की थी। यह प्रस्ताव भी पास किया गया। कहा गया कि मंदिर निर्माण के लिए जो ट्रस्ट बनेगा, उसमें मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों को जरूर शामिल किया जाए। केशव ने विहिप पदाधिकारियों को आश्वस्त किया उनकी सारी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी।