फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः यौन उत्पीड़न के मामले में मंत्रालय ने मांगा जवाब

Mon, 27 Jan 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
Allahabad University
यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एक पूर्व एचओडी के मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन से जवाब मांगा है। पूर्व एचओडी की शोधार्थी की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मंत्रालय ने इविवि प्रशासन से पूछा है कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

2 of 5
allahabad university
इविवि के शिक्षक एवं पूर्व एचओडी पर उनकी शोधार्थी ने काफी पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि शिकायत के बाद इविवि प्रशासन ने मामले की जांच कराई थी, जिसमें शिक्षक को क्लीन चिट दे दी गई थी। कुछ दिनों पहले जब राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम यहां जांच करने आई तो उसे पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू समेत कुछ छह शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत मिली। महिला आयोग की अंतरिम रिपोर्ट में प्रो. हांगलू समेत इन सभी छह शिक्षकों का जिक्र है और इनमें पूर्व एचओडी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 5
इविवि - फोटो : Prayagraj
प्रो. हांगलू तो इस्तीफा देकर चले गए लेकिन बाकी पांच आरोपी शिक्षकों कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले पूर्व एचओडी की शोधार्थी ने फिर से सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेज दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेज दिया और अब मंत्रालय की ओर से इविवि प्रशासन को पत्र भेजकर पूछा गया है कि यौन उत्पीड़न के इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है।

4 of 5
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
महिला हॉस्टलों की मेस पर निगरानी को बनी कमेटी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला हॉस्टलों की मेस पर निगरानी के लिए कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के आदेश पर कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी राष्ट्रीय महिला आयोग की संस्तुति के आधार पर बनाई गई है और रक्षा अध्ययन विभाग की प्रो. भारती दास का इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईपीएस की निदेशक प्रो. नीलम यादव, सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी की डॉ. इना गुप्ता, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. नीतू मिश्रा और शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ. आकांक्षा सोनकर को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी हॉस्टलों में मेस सुविधा और भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
एचओर की अधीक्षक बनीं प्रो. शबनम

कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के आदेश पर एचओआर हॉस्टल की अधीक्षक बदल दी गई हैं। उर्दू विभाग की प्रो. शबनम हमीद को एचआरओ हॉस्टल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी डॉ. दीप शिखा सोनकर के पास यह जिम्मेदारी थी। गौरतलब है कि इसी हॉस्टल में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह रह रहीं थी और ऋचा समेत अन्य छात्राओं ने अधीक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें