फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षयवट के साथ पाताल पुरी का दर्शन भी आसान होगा, मेला प्राधिकरण की बैठक में हुए कई अहम निर्णय

Sat, 14 Mar 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
Kumbh 2019
अक्षयवट के साथ पाताल पुरी का दर्शन भी आसान होगा। किला परिसर स्थित बैली ब्रिज के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में सेना के साथ इस पर सहमति बन गई। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

किला परिसर स्थित बैली ब्रिज से पाताल पुरी के दर्शन आसानी से होने की बात कही जा रही है। अभी पुल खास अवसरों पर खुलता है। उपयोगिता को देखते हुए इसे भी दर्शनार्थियों के लिए खोले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

इसी क्रम में मेला प्रशासन और सेना के बीच कई चारणों की वार्ता भी हो चुकी है। बोर्ड की बैठक में इसे खरीदे जाने पर सहमति बनी। अफसरों के अनुसार मेला प्रशासन को इसके लिए सेना को 60 लाख रुपये देने होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द इस बाबत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद ब्रिज के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 3
Kumbh 2019
बैठक में कुंभ यंग प्रोफेशनल्स, लंदन कंपनी पीएंडवाई तथा थर्ड पार्टी एजेंसी की सेवा को एक साल का विस्तार दिए जाने पर भी सहमति बनी। यंग प्रोफशनल्स के मानदेय में प्रति माह 10 हजार रुपये बढ़ोतरी पर भी सहमति बनी। इनकी सेवा 31 मार्च को खत्म हो रही है। बोर्ड की बैठक में सात गोताखोरों की नियमित नियुक्ति पर भी सहमति बनी।

संगम तथा आसपास के क्षेत्रों में गोताखारों की उपयोगिता को देखते हुए आईजी केपी सिंह ने इनकी नियुक्ति का प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति बनी। संगम क्षेत्र में माघ मेला के दौरान दी गई सुविधाएं को बारिश तक बहाल रखने का निर्णय लिया गया। हालांकि, सभी विभागों को परेड मैदान को 31 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया। ताकि, लीज की अवधि खत्म होने के साथ ही 31 मार्च को इस क्षेत्र को सेना के हवाले किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कुंभ
कुंभ तथा माघ मेला में तैनात सफाई तथा अन्य विभागों में नियुक्त संविदा कर्मियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई थी। बोर्ड के अध्यक्ष मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने इसकी समीक्षा की और इनका लाभ सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विभागवार अफसरों की जिम्मेदारी तय करने का भी निर्देश दिया। बैठक में प्राधिकरण के बजट, माघ मेला में हुए खर्च समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें