Prayagraj News : नए साल के पहले दिन संगम पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
साल के पहले दिन लगाया शिविर, बांटी गई नि:शुल्क दवाएं
माघ मेला क्षेत्र में भारत विकास परिषद और अंतश फाउंडेशन की ओर से नव वर्ष के मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुए शिविर में काफी संख्या में लोगों ने आकर वहां मौजूद चिकित्सकों से परामर्श लिए। इस दौरान तमाम लोगों को नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
बांध स्थित लेटे हुुए हुनमान जी के मंदिर के पास लगा शिविर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डा. वीके मिश्र की देखरेख में हुआ। यहां डा. विनोद पाडेंय, डा. आरके सिंह, डा. रामसिया सिंह, डा. ईशान्या राज, डा. सुमित पटेल, डा. विश्वदीप केसरवानी, डा. अरुणिशा जायसवाल ने तकरीबन 400 मरीजों को उचित परामर्श दिया। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव, महंत बलबीर गिरि ने किया।
पार्षद आशीष गुप्ता ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों द्वारा काफी लोगों को फ्री में दवाई भी की गई। इस दौरान भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत के संरक्षक शिवनंदन गुप्ता, अध्यक्ष निशा जायसवाल, महासचिव सुनील धवन, वीके मित्तल, नागेन्द्र सिंह , अमित श्याम, वीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।