फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः खांसी, बुखार और सांस लेने में हो दिक्कत तो करा सकते हैं जांच

Sun, 19 Apr 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब खांसी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ होने पर भी लोग जांच करा सकते हैं। अभी तक सिर्फ बाहर से आए लोगों अथवा संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के ही स्वास्थ्य की जांच होती थी। इसी क्रम में शुक्रवार को अब्दुल्ला मस्जिद और कालिंदीपुरम के 36 लोगों की जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके पहले भी करेली और आसपास के इलाकों के कई नमूने भेजे गए हैं। 

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि आईसीएमआर ने तीन-चार दिन पहले एक गाइडलाइन जारी की है। इसमें छह आधार तय किए गए हैं। इसके तहत विदेश से आने वाले लोगों की जांच तो होनी ही है। साथ ही अब ऐसे लोगों की जांच कराई जा रही है जिनमें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ  हो रही है।
विज्ञापन

2 of 3
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
कोरोना स्वाब सैंपल कलेक्शन प्रभारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में कई ऐसे लोगों के नमूने लिए गए, जिनकी न तो विदेशी दौरे की हिस्ट्री है और न ही किसी संक्रमित के संपर्क में रहे हैं। लेकिन सूखी खांसी, बुखार आने व सांस लेने में दिक्कत की वजह से उनकी जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 ऐसे लोगों की जांच कराई जा चुकी है। उधर, एसआरएन हॉस्पिटल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिसमें जरा भी बीमारी की आशंका लग रही है, उसकी ओपीडी में जांच कराई जा रही है। पिछले तीन चार दिनों में ऐसे ही आधा दर्जन लोगों की जांच कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

इन आधारों पर हो सकेगी जांच

1. 14 दिनों के अंदर का विदेशी दौरा रहा हो
2. ऐसे लोगों से संपर्क, जिनकी रिपोर्ट लैबोरेटरी से पॉजिटिव आई हो
3. ऐसे मरीज, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ  हो रही हो 
4. ऐसे हॉटस्पाट्स या क्लस्टर एरिया जहां के लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हो
5. सभी स्वास्थ्य कर्मी, जो इस सेवा में लगे हैं
6. बुखार, खांसी के साथ-साथ सांस में तकलीफ  होने पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें