उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाकुम्भनगर में अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुम्भ एकता का संदेश देने वाला देश और दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है। महाकुम्भ में पूरी दुनिया से आए लोगों को हम सभी को एक ही संदेश देना है, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहना है कि ‘महाकुम्भ का संदेश, एकता से ही अखण्ड रहेगा देश’। भारत सुरक्षित है, तो हम सभी सुरक्षित हैं। भारत सुरक्षित है तो हर पंथ, हर सम्प्रदाय सुरक्षित है। यदि भारत पर कोई संकट आएगा, तो भारत के अंदर कोई भी पंथ और सम्प्रदाय सुरक्षित नहीं रहेगा। इसलिए एकता का संदेश आवश्यक है।