Prayagraj News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शहर में रोडशो किया।
- फोटो : प्रयागराज
जहां होती थी बमबाजी, वहां अब हर-हर, बम-बम का नारा
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। पहले जहां कभी बमबाजी होती थी, वहां अब हर-हर, बम-बम का नारा लगाते जब कांवड़ यात्रा लेकर शिवभक्त निकलते हैं तो हर भक्त के मन में राष्ट्रभक्ति भी स्वत: दिखाई देती है।
पहले सैफई महोत्सव के नाम पर एक महोत्सव होता था, आज अयोध्या का दीपोत्सव, वृंदावन बरसाना का रंगोत्सव पूरी दुनिया के सामने छा गया है। काशी की देव दीपावली हो या प्रयागराज का कुंभ, पूरी दुनिया इसकी ओर भाव विभोर होकर देखती है। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। यहां 2017 के पहले बिजली नहीं मिलती थी, अब आती है तो जाती नहीं। डबल इंजन की सरकार में डबल डोज राशन महीने में दो बार मिल रहा है।