नववर्ष पर संगम घूमने पहुंचे लोगों ने पिकनिक मनाई और नौकायन भी किया।
- फोटो : Prayagraj
संगम को प्रणाम करती सूरज की पहली किरन के साथ डुबकी लगाने पहुंचे शहरियों से लेकर मार्निंग वाक, योग को पार्क में जुटे लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कटरा, रामबाग, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, लीडर रोड, तेलियरगंज, प्रीतमनगर आदि के बार, रेस्तरां, होटलों में दोपहर से ही शुरू पार्टियों का सिलसिला देर रात तक चला। सिविल लाइंस में एमजीमार्ग और सरदार पटेल मार्ग दोनों ही जगहों पर दो पहिया, चार पहिया गाड़ियों की कतारें लगीं।