फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पवासियों के शिविरों से तीन किमी दूर स्नान  घाट, माघ मेले का 40 फीसदी काम अभी अधूरा

Mon, 30 Dec 2019 11:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
माघ मेला बसाने के लिए दोबारा बढ़ाई गई तिथि बीतने के बाद भी 40 फीसदी काम बाकी रह गया है। मेला शुरू होने में अब महज 11 दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन कल्पवासियों के शिविरों तक मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

2 of 9
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
स्नान घाटों का निर्माण न हो पाने से कल्पवासियों को पुण्य की डुबकी लगाने के लिए तीन किमी पैदल चलना होगा। दलदल से शिविरों को लगाना अलग से चुनौती बन गया है। माघ मेला सलाहकार समिति के सदस्य  एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मधु चकहा ने मेला प्रशासन पर समय रहते तैयारियां करने में फेल होने का आरोप लगाया है। तीर्थपुरोहित सभा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मेले की तैयारियां शीघ्र पूरी कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

3 of 9
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
10 जनवरी से आरंभ हो रहे माघ मेला क्षेत्र में गंगा के तेज प्रवाह केचलते हर तरफ दलदल की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। इसके साथ ही अब तक न तो पर्याप्त स्नान घाट बन सके हैं न तो बिजली केतार-खंभे ही हर जगह दौड़ाए जा सके हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से पांटून पुल और चकर्ड प्लेट मार्गों का निर्माण भी अभी 60 फीसदी बाकी रह गया है।

4 of 9
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
पुरानी जीटी रोड के उत्तर व कल्पसियों के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए अभी तक इंतजाम नदारद हैं। पेयजल की पाइप लाइनें भी अभी आधे से अधिक इलाकों में बिछाई जानी हैं। जबकि बीते दिनों यहां आए जिले को नोडल अफसर प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) डॉ रजनीश दुबे ने 25 दिसंबर तक हर हाल में माघ मेले की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। मेला सलाहकार समिति के सदस्य  एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मधु चकहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  एवं नगर विकास मंत्री से मेले की तैयारियां जल्द पूरी करने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

5 of 9
magh mela prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
तीर्थ पुरोहितों नेमोरी रोड के दक्षिण किया भूमि पूजन

प्रयागराज। हरी मछली झंडा निशान वाले प्रधान तीर्थ पुरोहित राजेंद्र पालीवाल के शिविर के लिए रविवार को मोरी रोड के दक्षिण पटरी पर मां गंगा व त्रिवेणी को साक्षी मानकर भूमि पूजन किया गया। मां गंगा, यमुना व विलुप्त सरस्वती की वंदना कर माघ मेले को निर्विघ्न पूर्ण कराने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

6 of 9
magh mela prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
भूमि पूजन अवसर पर संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, गोपाल मिश्र, दिनकर पांडेय, अनुज तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, सचिन मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र सहित तमाम तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे । भूमि पूजन के बाद तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान संगम सेक्टर में अक्षयवट मार्ग महावीर मार्ग की सैकड़ो तीर्थ पुरोहितों की भूमि गंगा की कटान के कारण प्रभावित होने और बची जमीनों पर अन्य संस्थाओं को बसाने पर नाराजगी जताई। पालीवाल ने कहा कि मेला प्रशासन तीर्थ पुरोहितों को ओल्ड जीटी रोड पर बसाने की बात कर रहा है। पुरोहितों को अंतिम छोर पर भूमि दिए जाने से मेला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इससे तीर्थ यात्रियों को स्नान के लिए काफी पैदल चलना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 9
prayagraj magh mela news - फोटो : प्रयागराज
माघमेला में इस बार स्थापित किए जा रहे 25 हजार शौचालय

कुंभ की तर्ज पर प्रशासन ने इस बार के माघ मेला में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था करने का दावा किया है। तकरीबन दो हजार बीघा में बस रहे माघ मेला में इस बार तकरीबन 25 हजार शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। इसकी साफ सफाई के लिए लगभग 2200 स्वच्छता कर्मी मेले में ड्यूटी करेंगे। यह बातें माघ मेला अधिकारी रजनीश मिश्र ने रविवार को स्वच्छाग्रहियों के लिए आयोजित एक कार्यशाला में कहीं।

8 of 9
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
कार्यशाला मेें 300 स्वच्छाग्रही शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य था कि कैसे यह स्वच्छाग्रही मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित कर सके। कार्यशाला में बताया गया कि स्वच्छाग्रही सुबह पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक दो पॉलियों में काम करेंगे। उनका प्राथमिक कार्य विभिन्न जगह से आने वाले लोगों को शौचालय और डस्टबिन का उपयोग करने के लिए और मेले में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करना होगा। इन स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षण कुंभ 2019 में तैनात रहे अफसरों ने दिया। इसमें एडीएम दयानंद प्रसाद, विमलेंदु शेखर, डा. रविंद्र त्रिपाठी, रेनू श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार आदि अफसर शामिल रहे। माघ मेला अधिकारी रजनीश मिश्र ने कहा कि कुंभ मेला की तरह इस बार माघ मेला में श्रमिकों के लिए बोर्डिंग, लॉजिंग और किट की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें