फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2021: संगम पर उमड़ा वसंत का रेला, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें

Tue, 16 Feb 2021 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
संगम में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में पुण्य सलिला त्रिवेणी संगम के तट पर मंगलवार को वसंत पंचमी पर उमडे़ जन सैलाब के बीच आस्था की अनंत बूंदों में भक्ति भावना एकाकार हो गई। गंगा, यमुना के साथ ज्ञान की गहरी जड़ों के रूप में विलुप्त सरस्वती की अनुभूति पाकर हर कोई धन्य होता रहा। सुबह नौ बजे तक संगम की ओर जाने वाले मार्गों पर हर तरफ रेला नजर आने लगा। 
विज्ञापन

2 of 5
संगम में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
भक्ति के प्रवाह में बहने के लिए लोग उसी तरह अतुर दिखे,  जैसे नदियां समुद्र में मिलने के लिए कल कल निनाद करते हुए बढ़ रही हों।  हर कोई संगम के रास्ते पर बढ़ता रहा। रात करीब 12 बजे से ही संगम समेत माघ मेला क्षेत्र के आठ घाटों पर वसंत पंचमी की पावन डुबकी की होड़ मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
basant panchami - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को देखते हुए शाम को ही वाहनों का प्रवेश संगम क्षेत्र में रोक दिया गया। लाल मार्ग, काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग पर पौ फटने तक कहीं तिल रखने भर की जगह नहीं बची। स्नान, ध्यान के साथ रेती पर मां वाग्देवी की आराधना,आरती और दीपदान होता रहा। शिविरों में भी कहीं यज्ञ, अखंड पाठ तो कहीं संगीतमय कथाएं और कीर्तन किए जा रहे हैं।

 

4 of 5
basant panchami - फोटो : अमर उजाला
संगम पर स्नान के लिए जुटी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
basant panchami - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर विशेष अनुष्ठान करते साधु-सन्यासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें