prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बीएड प्रवेश परीक्षा का विरोध जारी
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के विरोध में छात्रों का विरोध जारी रहा। इविवि छात्रसंघ भवन के सामने छात्रों ने प्रवेश पत्र जलाकर विरोध दर्ज कराया। इविवि में बिना परीक्षा प्रोन्नत किए जाने की मांग को लेकर छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचकर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी युवा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ सरकार पर भारी पड़ेगा। विरोध करने वालों में राजेश शर्मा, राघवेन्द्र यादव, छात्रनेता अजय यादव सम्राट, शैलेश पासवान, अविनाश विद्यार्थी, रोहित सावन, मो. सलमान, नवनीत यादव, आयुष प्रीदर्शी, शक्ति रिजवान,सचिन पहलवान, जितेन्द्र धनराज, राहुल पटेल, कुंवर विकास, सुनील पटेल, विकास यादव, सलमान शामिल रहे।