प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा जोरों पर रही। कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी थीं, इनमें शाइस्ता के होने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
प्रयागराज में माफिया अतिक के छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कब्रिस्तान के दूसरी ओर गिरी हुई दीवार के पास कई महिलाएं खड़ी नजर आईं। दावा किया गया कि इनमें अबान की मां शाइस्ता परवीन भी मौजूद थीं, हालांकि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मौके पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि से इन्कार किया है।
दावा किया गया कि शाइस्ता परवीन पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कब्रिस्तान के अंदर आए बिना दूर से ही अबान को अंतिम विदाई दे रही थीं। शाइस्ता के मौके पर मौजूद होने की चर्चा के बाद लोगों की नजरें भी उस ओर टिक गईं। डीसीपी मनीष शांडिल्य ने बताया कि आसपास काफी लोग मौजूद थे। किसी महिला की पहचान शाइस्ता के रूप में आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।
विज्ञापन
2 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को पीछे हटाती रही पुलिस
अबान के जनाजे के दौरान अली और उमर के पहुंचते ही मौके पर भीड़ बढ़ गई। पुलिस और सुरक्षाकर्मी लोगों को पीछे हटाया। मौके पर मस्जिद की माइक से लगातार निर्देश दिया गया कि गाड़ियों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षा घेरे के पीछे रहें।
विज्ञापन
3 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे बड़े भाई उमर के साथ मौजूद भीड़ को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के स्पीकर से भी लोगों से भीड़ को नियंत्रित रखने और गाड़ी के आसपास से पीछे हटने की अपील की। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को उमर और अली की गाड़ी के पास जाने से रोका गया।
4 of 17
अबान के जनाजे में शमिल बड़े भाई उमर, अली और अहजम
- फोटो : अमर उजाला
बुआ और भाई अहजम से एक घंटे तक की बात
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अली और उमर की बुआ परवीन कुरैशी और भाई अहजम के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस दौरान क्या बात हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई
- फोटो : अमर उजाला
अबान के सुपुर्द-ए-खाक के बाद परिवार के लोग धीरे-धीरे रवाना होने लगे। वहीं, पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। रात करीब आठ बजे अली को झांसी और उमर को लखनऊ लेकर पुलिस रवाना हो गई।
विज्ञापन
6 of 17
अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने कब्रिस्तान पहुंचे एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकतon death
- फोटो : अमर उजाला
अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हुए एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली शनिवार को कब्रिस्तान पहुंचकर पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हुए। वह अबान के पैतृक निवास भी गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री इकबाल अहमद और महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
7 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई
- फोटो : अमर उजाला
टाइम लाइन
शाम 4:30 बजे उमर कब्रिस्तान पहुंचा।
शाम 5:20 बजे अली पहुंचा।
शाम 5:25 बजे अहजम पहुंचा।
शाम 5:35 बजे अबान का शव लाया गया।
6:45 बजे अबान का जनाजा उठाया गया।
रात आठ बजे अली और उमर वापस रवाना।
8 of 17
अबान अहमद के के जनाजे में शमिल होने पहुंचा बड़ा भाई अली
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम समय में बदला गया अली को लेकर जाने वाला रास्ता
अपने छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में बंद अली अहमद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। इसके पहले सुबह करीब 9 बजे सीओ महेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे।
9 of 17
कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद को दफनाने के दौरान नमाज पढ़ी गई।
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ अली को लेकर जाने वाला वाहन भी लाया गया। हाईकोर्ट के साफ निर्देशों को देखते हुए इस वाहन की खिड़कियां तक परदे से ढक दी गई थीं। मीडियाकर्मियों को देखकर भी अली ने उनसे कोई बात नहीं की। वह सीधे गेट के बाहर खड़े वाहन में बैठ गया। इसके बाद सभी वाहन प्रयागराज की ओर रवाना हो गए।
10 of 17
कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद के जनाजे में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों ने बताया अली को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते प्रयागराज ले जाया जाना था। पुलिस कर्मियों को भी इस संबंध में निर्देश थे लेकिन, उरई के बाहर बड़ागांव क्षेत्र पहुंचते ही काफिला रोका दिया गया। अचानक काफिला रुकने से आसपास हलचल मच गई लेकिन, महज दो मिनट बाद ही काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के बजाए झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मुड़ गया।
11 of 17
कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद के जनाजे को देखने को जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
काफिले में जालौन पुलिस के वाहन भी शामिल हो गए। इसके बाद काफिला झांसी-कानपुर मार्ग से आगे बढ़ गया और यमुना पुल पार करते हुए कानपुर देहात के रास्ते आगे निकला। पुलिस अधिकारियों ने भी माना कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए काफिले का रूट बदला गया। एसपी विनय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बराबर नजर रखी गई।
12 of 17
कब्रिस्तान में अबान अहमद के जनाजे में शमिल लोग। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही
- फोटो : अमर उजाला
अतीक की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक हुआ अबान, तीनों भाइयों ने दिया कंधा
प्रयागराज में अतीक अहमद के बेटे अबान को शनिवार शाम कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अबान का जनाजा 6:45 बजे कब्रिस्तान पहुंचा। इसके बाद मस्जिद के पास नमाज अदा की गई। तीनों भाइयों उमर, अली और अहजम ने जनाजे को कंधा दिया।
13 of 17
अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने कीचड़ भरे रास्ते से कब्रिस्तान जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे असद की कब्र के पास ही अबान को दफनाया गया। अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान उसकी मां शाइस्ता परवीन के बेटे का अंतिम दीदार करने को लेकर खूब चर्चा रही।
14 of 17
अबान अहमद के के जनाजे में शमिल होने पहुंचा अहजम
- फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे से ही बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंच गए। उमर और अली के पहुंचने के बाद जैसे ही अहजम पहुंचा भीड़ पुलिस और सुरक्षाकर्मियों का घेरा तोड़कर अंदर घुसने लगी।
15 of 17
कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद के जनाजे में भीड़ बेकाबू हो गई
- फोटो : अमर उजाला
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना पड़ा। कई लोग चप्पल छोड़कर भागते नजर आए। कुछ देर बाद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। कसारी-मसारी कब्रिस्तान के अलावा आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पूरे इलाके में 800 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
16 of 17
कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद के जनाजे में शमिल होने पहुंचे लोगों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद के पास उठा जनाजा गले मिले उमर-अली
कसारी-मसारी कब्रिस्तान स्थित मस्जिद के पास प्रिजर्व वैन से नीचे उतरते ही उमर और अली एक-दूसरे से गले मिले। इसके बाद अहजम के साथ नमाज अदा की गई। नमाज के बाद अबान का जनाजा उठाया गया। फिर तीनों भाइयों ने शव को कंधा दिया। भीड़ के कारण पुलिस को घेरा बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कसारी मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद का शव एंबुलेंस से पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
बंदी वाहन से पहुंचे उमर और अली
उमर और अली जिस बंदी वाहन में सवार थे, उसके आगे-पीछे पुलिस की करीब 15 गाड़ियां चल रही थीं। सबसे पहले उमर कब्रिस्तान पहुंचा फिर अली। दोनों की सुरक्षा के लिए करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बाद अहजम आया। फिर एंबुलेंस से अबान का शव कब्रिस्तान लाया गया।