पुलिस ने बताया कि सोमवार रात में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रोफेसर समेत सभी 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर व 16 विदेशियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
भेजे जा सकते हैं अस्थायी जेल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 30 लोगों को मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन्हें कुछ दिनों के लिए अस्थाई जेल में भेजने पर भी विचार किया जा रहा है।