इलाहाबाद हाईकोर्ट को शुक्रवार से सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 सदस्यीय टीम लगाई गई है। यह टीम तीन दिनों तक लगातार सुबह से शाम तक सेनेटाइज करेगी।
विज्ञापन
2 of 3
coronavirus के मद्देनजर इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर को सेनिटाइज किया गया।
- फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के तहत यह काम शुरू किया गया है। यहां सभी कोर्टों के साथ अधिवक्ताओं के चैंबरों, लाइब्रेरी, कैंटीन, सीढ़ियों, लिफ्ट आदि को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में प्रदेश के साथ देश के अन्य हिस्सों से भी लोग आते हैं। इसकी वजह से यह बहुत ही संवेदनशील स्थान है। इसी को देखते हुए सेनेटाइज कराया जा रहा है।