फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वायुसेना कर्मी व उनके परिवार को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज कर छानबीन शुरू

Sun, 30 Nov 2025 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती के विष्णापुरी कॉलोनी में आयोजित गृह प्रवेश व सुंदरकांड कार्यक्रम में पहुंचकर वायुसेना कर्मी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती के विष्णापुरी कॉलोनी में आयोजित गृह प्रवेश व सुंदरकांड कार्यक्रम में पहुंचकर वायुसेना कर्मी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात से आठ गाड़ियों में आए दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया। पूरामुफ्ती पुलिस ने सोनू कुमार सिंह समेत 35 से 40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।

मूलरूप से फतेहपुर के थाना धाता के गांव शकुलपुर निवासी फूल सिंह चंदौल राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि विष्णापुरी कॉलोनी स्थित अपने मकान में 23 नवंबर को गृह प्रवेश व सुंदर कांड का कार्यक्रम रखा था। आरोप है कि कार्यक्रम के समय करीब चार बजे ओल्ड बैरहना निवासी भूमाफिया सोनू कुमार सिंह सात-आठ गाड़ियों के काफिले के साथ हूटर बजाते हुए आया। गाड़ियों में सवार करीब 35-40 अज्ञात लोग असलहों से लैस थे। इनके साथ मौके पर पुलिस बल भी था।

विज्ञापन


आरोप है कि सोनू व उसके साथियों ने गालीगलौज कर धमकी दी। कहा तुम्हें मारकर यहीं कब्र बना देंगे। आरोप है कि जब मौके पर मौजूद पुलिस बल से शिकायत कर हस्तक्षेप करने को कहा तो जवाब मिला कि बाद में कार्रवाई करेंगे। इस घटना से वह और उनका परिवार डरा-सहमा है। आशंका है कि अगर उक्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो उनका व उनके परिवार का अपहरण या फिर हत्या भी हो सकती है।

Trending Videos
विज्ञापन

सिविल लाइंस में कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट

सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी लाइफ के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गालीगलौज, मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने ओम प्रकाश समेत पांच अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। मूलरूप से फतेहपुर के असोथर जरौली निवासी शिवम मिश्र ने पुलिस को बताया कि वह एचडीएफसी लाइफ में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

आरोप है कि ओम प्रकाश वर्ष 2023 में एचडीएफसी लाइफ में एफसी था। इसलिए वह कंपनी के कार्य संचालन से भलीभांति परिचित है। आरोप है कि वह दो वर्षों से कर्मचारियों व मैनेजरों को परेशान कर रहा है। इसकी सूचना थाने में देने पर मामला शांत हो जाता है। हालांकि करीब दो माह पहले ओम प्रकाश अपने पांच से छह साथियों के साथ कार्यालय आया और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर दस्तावेज फाड़ दिए। 19 नवंबर को भी अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें