दूसरे नंबर पर तेलियरगंज का इलाका रहा। यहां पर दोपहर तीन बजे तक एक्यूआई 244 दर्ज किया गया। झूंसी में स्तर 197 दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषक कणों का बिखराव तेज हुआ था। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा हुआ दर्ज किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते प्रयागराज के वायुमंडल में प्रदूषक कण ज्यादा देर तक टिके रह रहे हैं। प्रदूषण के चलते लोगों को खांसी, नाक और गले में खराश, आंखों में जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र का एक्यूआई 450 के ऊपर चला गया। जो खराब स्थिति को दर्शाता है।
वायु गुणवत्ता के ये हैं मानक
0 से 50 वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा
51 से 100 वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक
101 से 200 वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम
201 से 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब
301 से 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब