करीब 16 साल पहले राहुल की शादी क्षेत्र के ही अंदावां गांव की प्रीती तिवारी के साथ (कोर्ट मैरिज) हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। राहुल इलाहाबाद विश्व विद्यालय में संविदा पर नौकरी करता था। इस दौरान उसके तीन बेटियां हुईं।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज के खागलपुर में पांच लोगों की हत्या। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
नवाबगंज में पत्नी व तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारने की घटना की वजह लाखों का कर्ज व अवैध संबंध के रूप में सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस इस बाबत कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि यही वह वजहें थीं जिसने एक पति और एक पिता को हैवान बनने पर मजबूर कर दिया। उधर मृतक की सास ने भी उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि राहुल शुरू से ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। उसका रहन-सहन किसी अफसर से कम नहीं था। पत्नी व बच्चों को भी वह महंगे कपड़े पहना कर रखता था। आय का कोई स्रोत तो था नहीं, ऐसे में वह कर्ज लेकर अपने खर्च पूरे करने लगा।
नतीजा यह हुआ कि वह कुछ ही दिनों में लाखों का कर्जदार हो गया। हालात इस कदर हुए कि रुपये वापस न मिलने पर लोग उसके घर पर तगादा करने लगे। जिसे लेकर वह परेशान रहा करता था। इसके बावजूद वह लोगों से कर्ज लेता रहा और विरोध करने पर पत्नी से झगड़ता भी था।
विज्ञापन
2 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज के खागलपुर में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
सास ने लगाया आरोप, धोखे से अपने नाम करा ली जमीन
करीब 16 साल पहले राहुल की शादी कौशाम्बी के अंदावां गांव की प्रीती तिवारी के साथ (कोर्ट मैरिज) हुई थी। इसके बाद उसकी तीन बेटियां हुईं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संविदाकर्मी था और वहीं पर परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। करीब तीन साल पहले संविदा समाप्त होने पर वह परिवार के साथ ससुराल में ही आकर रहने लगा।
अंदावां में रहने वाली उसकी सास पार्वती ने आरोप लगाया कि राहुल ने झांसे में लेकर उसकी 16 विस्वा जमीन अपने नाम करा ली। यही नहीं इस जमीन पर लोन भी ले लिया। उसने ससुराल के घर व खेत पर कब्जा करना चाहा तो साले पिंटू व चंद्रशेखर से विवाद होने लगा। हालात यह बने कि नवंबर 2021 में पुलिस बुलाकर राहुल को जबरन ससुरालवाले घर से निकाला गया। इसके बाद राहुल प्रयागराज के नवाबगंज के खागलपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन
3 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज के खागलपुर में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
नीयत पर भी उठाए सवाल
सास ने राहुल के चरित्र पर भी सवाल उठाए। उसका कहना है कि उसकी नीयत ठीक नहीं थी। उधर इस बात की भी चर्चा रही कि ससुराल पक्ष की एक महिला से भी उसकी बेहद करीबी थी। जिसे लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। आए दिन विवाद होने की ही वजह से बेटियों का स्कूल जाना भी बंद हो गया था। उधर घअना की जानकारी के बाद उसके गांव भदवां में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए लेकिन दबी जुबान से यही बात कह रहे हैं कि दौलत के पीछे भागमभाग ही उसके लिए काल साबित हुई।
4 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
इसकी भी रही चर्चा
कौशाम्बी के कोखराज स्थित भदवां गांव निवासी त्रिपुरारी तिवारी के तीन बेटे मुन्ना, राहुल व विवेक तिवारी थे। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल ने करीब 20 साल पहले बाबा से उनकी 11 बीघे जमीन अपने नाम वरासत करा ली थी। इसकी जानकारी पर घर में काफी विवाद हुआ। बाद में वसीयत बदलना पड़ा। लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
5 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
सास ने मृतक राहुल के चरित्र पर उठाए सवाल
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या हो जाने की खबर के बाद पुलिस और मीडिया के लोग भदवां से लेकर मृतक की ससुराल अंदावां की दौड़ लगाने लगे। अंदावां में मृतक की बुजुर्ग सास पार्वती ने राहुल के चरित्र पर ही सवालिया निशान लगा दिया। अपनी जमीन राहुल के नाम किए जाने के सवाल पर उसका कहना था कि उसे नहीं मालूम था कि यह कब हुआ। पार्वती देवी ने बताया वर्ष 1990 में उसके पति की मौत हुई है। बड़ा बेटा सात साल का था, जबकि छोटा गर्भ में था। घर में सिर्फ सयानी बेटियां ही थीं। पार्वती का कहना है कुछ साल पहले राहुल ने धोखे से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। इसी जमीन पर उसने लोन भी ले लिया। उसकी नीयत परिवार की एक महिला को बेचने पर भी थी।
विज्ञापन
6 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश।
- फोटो : प्रयागराज
मृतका प्रीती को घर से भगा ले गया था जेठ मुन्ना
मृतका प्रीती की मां पार्वती देवी का कहना है पति की मौत के बाद उसके घर राहुल के बड़े भाई मुन्ना का आना-जाना शुरू हो गया। बड़ी बेटी प्रीती सयानी हो चुकी थी। पहले से शादीशुदा मुन्ना प्रीती को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। इसकी जानकारी जब मुन्ना की पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया। बाद में मुन्ना ने इज्जत बचाने की खातिर अपने छोटे भाई राहुल के साथ प्रीती की कोर्ट मैरिज करवा दी।
विज्ञापन
7 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
पुलिस ने राहुल के साले समेत छह को उठाया
राहुल व उसके परिवार की हत्या के मामले में मृतक के दो सालों सहित चार परिचितों के खिलाफ नामजद तहरीर प्रयागराज पुलिस को दी गई है। तहरीर मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जिला पुलिस से संपर्क कर आरोपितों को हिरासत में लेने को कहा। इसके बाद हरकत में आई कोखराज कोतवाली व एसओजी की टीम राहुल की ससुराल पहुंची। यहां राहुल के साले सहित छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोखराज पुलिस किसी को हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।
Prayagraj News : नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश।
- फोटो : प्रयागराज
आखिर कौन था करीबी पुलिसवाला?
मृतक राहुल की सास ने अपने बयान में एक भाष्कर नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। बताया कि राहुल उसके हाथ परिवार की एक महिला को बेचना चाहता था। हालांकि, यह भाष्कर कौन है? इस बाबत वह कुछ नहीं बोल सकी। वहीं चर्चा रही कि भाष्कर सिपाही है। कुछ दिनों पहले उसकी तैनाती जिले के एक थाने में थी। तब राहुल अंदावा में ही रहकर मवेशियों की खरीद-फरोख्त करता था। इसी बीच उसकी भाष्कर नाम के सिपाही से दोस्ती हुई थी। चर्चा रही कि अभी भी भाष्कर का राहुल के परिवार से करीबी रिश्ता है।
एक साथ जली पांच चिताएं, भर आईं आंखें
पंचायतनामे की कार्यवाही में देरी के चलते पोस्टमार्टम रात तक चला। इसके बाद पांचों शव रसूलाबाद घाट पर ले जाए गए जहां अंतिम संस्कार किया गया। घाट पर जब एक साथ पांच चिताएं जलीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। घटना की जानकारी पर गांव से भी बहुत लोग आ गए थे। उधर परिवार के लोग बिलखते रहे।