फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: एसआरएन अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी सहित 24 और मिले संक्रमित

Tue, 14 Jul 2020 12:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना का कहर सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि चार दिनों के मुकाबले आंकड़ों में थोड़ी राहत जरूर रही, लेकिन संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए। इसमें 20 शहरी इलाके से और चार ग्रामीण इलाकों के हैं। 24 नए मामले सामने आने से जिले में 21 नए कंटेनमेंट जोन बन गए हैं, जबकि क्लस्टर जोन की संख्या भी बढ़ गई है। 24 मामलों में चार मरीज निजी अस्पतालों में मिले हैं। इन अस्पतालों के वार्ड को सील करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल अफसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की 26 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, उसके परिवार के 57 वर्षीय व्यक्ति, मुट्टीगंज के विजयपुर का हाता के एक ही परिवार की 32 वर्षीय एवं 35 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय पुरुष, चौक गोल मंडी का 33 वर्षीय युवक, भावापुर का 30 वर्षीय युवक, करबला जैन मंदिर का 32 वर्षीय युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी प्रकार तेलियरगंज की 29 वर्षीय युवती, राजरूपपुर समीप 60 फीट रोड का 32 वर्षीय युवक, कटघर का 46 वर्षीय अधेड़, धूमनगंज समीप मीरापट्टी का 46 वर्षीय, मुट्ठीगंज समीप मुंशी राम प्रसाद की बगिया का 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, लूकरगंज की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कसारी-मसारी की 55 वर्षीय अधेड़, बेनीगंज का 65 वर्षीय बुजुर्ग, राजरूपपुर आर्या बेसिक इंटर कॉलेज का 48 वर्षीय अधेड़, अहियापुर का 36 वर्षीय युवक, जमीरनगर करेलाबाग का 43 वर्षीय, चुंगी कोतवाली का 62 वर्षीय, नैनी का 45 वर्षीय, फूलपुर जौलाबाद का 30 वर्षीय पॉजिटिव आए हैं।

4 of 5
prayagraj news: कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रयागराज के सिविल लाइंस का एल्गिन रोड सील कर दिया गया। - फोटो : prayagraj
इसके अलावा बारा पॉवर हाउस से भी दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। पॉवर हाउस का एक अधिकारी दो दिन पूर्व पॉजिटिव आया था। उसके बाद वहां संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई थी। जिसमें सोमवार को दो और कर्मचारी पॉजिटिव आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक महिला के साथ कुल 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव 

कोरोना से सोमवार को कुल 10 लोगों को छुट्टी मिली है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इसमें सात की छुट्टी स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से हुई जबकि तीन की कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल से हुई है। सभी को घर भेज दिया। छुट्टी पाने वालों में झलवा के मां-बेट, राजरूपुर का एक, अल्लापुर का एक, सलोरी का एक सहित कुल 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें