फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ' स्लोगन को सफल बना रही इनकी मेहनत, डब्ल्यूएचओ कर रहा है मॉनिटरिंग

Wed, 06 Feb 2019 08:42 PM IST
shubham मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Divya kumbh bhavya kumbh
कुंभ मेले की सफाई इस बार सबके मन को भा रही है। न गंदगी, न कूड़ा, हर तरफ चकाचक माहौल, स्वास्थ्य विभाग को कमिश्नर ने सौ में सौ नंबर दिए हैं। करीब 18 हजार कर्मचारियोंं, स्वेच्छाग्राहियों की फौज दो शिफ्टों में सफाई कार्य में लगी है। हाईटेक व्यवस्था के तहत आईसीटी एप से कर्मचारियों की मॉनिटरिंग ट्रेस होती है। सही मायने में स्वास्थ्य विभाग के ये सफाई कर्मचारी कुंभ के हीरो बने हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Divya kumbh bhavya kumbh
कुंभ को मच्छर-मख्खी विहीन बनाने के साथ साफ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फूल प्रूफ प्लान बनाया। सैनीटेशन के इस काम में लगाए गए कुल कर्मचारियों में 8000 दिहाड़ी कर्मचारी हैं तो 8000 से अधिक शौचालय स्थापित करने वाले वेंडरों के हैं। निगरानी के लिए अफसरों के साथ जिले भर के 1500 स्वेच्छाग्राही लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Divya kumbh bhavya kumbh
तीन स्नान पर्वों पर घाटों पर होने वाली गंदगी मिनटों में साफ कर हटाई गई। 10 शौचालयों पर सफाई के लिए लगाए गए एक कर्मचारी की रणनीति कारगर रही। 14 पुराने लोग प्रशिक्षित सफाई कर्मियों को लेकर मेला में आए हैं। इनमें 35 साल से मेला करा रहे बांदा के रहने वाले शिवलाल और मोहन लाल बताते हैं कि पहली बार ऐसा हुआ है कि समय से भुगतान हो रहा है, ऐसे में काम भी दुरुस्त हो रहा है।

4 of 6
Clean kumbh
स्वेच्छाग्राही बहादुरपुर ब्लाक के श्याम बिंद और बहरिया की नम्रता बताती हैं कि लोगों को जागरूक करने के साथ निगरानी करना उनका काम है, जिसकी सार्थकता दिख रही है। उन्होंने बताया कि रात दो से सुबह दस बजे तक फिर दिन में दो बजे से रात दस बजे की शिफ्ट में काम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Clean kumbh
क्यूआर कोड से होती निगहबानी
कुंभ में सफाई की हाईटेक व्यवस्था के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में हर  घंटे की सूचना आती है। निरीक्षण की रिपोर्ट पर कहां गंदगी है, कहां शौचालय की सफाई नहीं हुई है, कितने शौचालय दुर्गंध फैला रहे हैं, कहां बल्ब नहीं हैं आदि की सूचना संबंधित सुपरवाइजर के मोबाइल पर पहुंच जाती है। क्यूआर कोड से निगहबानी होने की वजह से ओके रिपोर्ट भी नियत समय पर देनी पड़ती है। शायद इसीलिए मेले में इस बार सफाई चकाचक है। इसकी मॉनीटरिंग विभाग की सलाहकार सलोनी गोयल कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Clean kumbh
कुंभ के स्वास्थ प्रभारी, डॉ. एके पालीवाल ने बताया कि, स्वस्थ्य कुंभ के स्लोगन को सार्थक करने के लिए विभाग ने काम कराए हैं। मेले की सफाई व्यवस्था की डब्ल्यूएचओ मॉनीटरिंग कर रहा है। हम श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सेवा और स्वच्छ माहौल देने के लिए प्रयत्नशील हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें