यूपी के हाथरस में पशु मित्र की हत्या पर जमकर बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घरों पर पथराव कर दिया। अनुसूचित जाति के युवक की हत्या से गुस्साई भीड़ ने आगरा-अलीगढ़ हाईवे भी जाम कर दिया।
विज्ञापन
1 of 9
पशु मित्र विनय कुमार की हत्या पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के हाथरस के गांव अर्जुनपुर में मंगलवार की शाम को करीब छह बजे एक अनुसूचित जाति के युवक की सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घरों पर पथराव कर दिया। अलीगढ़-आगरा हाईवे को आधा घंटे जाम किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी विनय कुमार (48) मुरसान पशु चिकित्सालय में बतौर पशु मित्र कार्यरत थे।
विज्ञापन
2 of 9
पशु मित्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके भाई लीतेश ने जो पुलिस को बताया है उसके अनुसार, शाम को करीब छह बजे विनय अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने एक घेर में पशुओं को देखने के लिए गए थे, वहां पहले से ही गांव के गब्बर उर्फ शिव, राजेश कौशिक और उनके तीन साथी घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 9
पशु मित्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने विनय को अकेला पाकर दबोच लिया और इसके बाद चाकू से वार किए। चाकू उनके दिल में जाकर लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी पाकर आसपास के गांवों से समाज के लोग थाने पर पहुंच गए और आगरा-अलीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया।
4 of 9
पशु मित्र की हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था। वहीं आरोपियों के घरों पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया था। एएसपी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ थाना चंदपा पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
5 of 9
पशु मित्र विनय कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह माह पहले हुई थी विनय की आरोपियों से कुछ कहासुनी
घटना के मूल में एक पुराना विवाद बताया जा रहा है। भाई लीतेश ने बताया कि करीब छह माह पहले विनय की आरोपियों से कुछ कहासुनी हुई थी, तभी से वह उससे रंजिश रखते थे। गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द कहते रहते थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित परिवार और आरोपियों के घरों पर भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
6 of 9
पशु मित्र की हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा
विनय की हत्या की जानकारी होते ही अर्जुनपुर और आसपास के गांवों के अनुसूचित जाति के लोग थाना चंदपा पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थाने के सामने जाम लगाकर अलीगढ़-आगरा हाईवे पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बसपा के कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
7 of 9
पशु मित्र की हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनय के परिजनों का कहना था कि सभी हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजनों के साथ साथ नजदीकी गांवों से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बसपा नेता अविन शर्मा व अन्य लोग थाने पर पहुंच गए।
8 of 9
पशु मित्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलखती मां बोलीं, ऐसी भी क्या रंजिश, जो बच्चों के सिर से छीन लिया पिता का साया
विनय की मौत की खबर मिलते ही गांव अर्जुनपुर से मां पुष्पा देवी व अन्य परिजन बागला जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां चीख-पुकार मच गई। बिलखती मां बस एक ही बात बार-बार कह रही थी कि ऐसी भी क्या रंजिश थी, जो तीन बच्चों से पिता का साया छीन लिया। हमने तो कुछ ऐसा कुछ कहा भी नहीं। अब इन बच्चों की देखभाल कौन करेगा।
पशु मित्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरानी रंजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। गांव में कुछ मामूली विवाद रहा होगा, लेकिन थाने पर कोई शिकायत नहीं आई थी। मामले की जांच की जा रही है।-चिंरजीवनाथ सिन्हा, एसपी।